Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मज़बूत इरादों वाले मनुष्य को आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती : डॉ. बलजीत कौर

ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर ख़ुद को कमज़ोर महसूस न करें दिव्यांगजन : डॉ. बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Kaur Bharaj, Barinder Goyal, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 23 Oct 2023

Last updated on: Oct 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सतौज में आयोजित ज़िला स्तरीय सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होते हुये समूह दिव्यांगजन लाभार्थियों को प्रेरित करते हुये कहा कि ज़िंदगी में कभी भी इस बात पर अफ़सोस ज़ाहिर नहीं करना कि वह किसी अंग पक्ष से अधूरे रह गए हैं और या आर्थिक तौर पर कमज़ोर होने के कारण कुछ कर नहीं सके। 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के माता जी हरपाल कौर, विधायक संगरूर नरिन्दर कौर भराज और विधायक लहरा बरिन्दर गोयल की मौजूदगी में दिव्यांगजन लाभार्थियों की हौसला अफजायी करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब मनुष्य मानसिक तौर पर मज़बूत होता है और अपने इरादें मज़बूत रखता है तो दुनिया की कोई भी ताकत उसको आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती और समाज में ऐसी अनेक मिसालें मौजूद हैं जिन्होंने अपने दृढ़ इरादों से मुसीबतों के पहाड़ों को भी तुच्छ कर दिखाया है। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजन की हर सुविधा को यकीनी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं और ज़िला प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग और अलिमको के सहयोग से लगाये जाने वाले ऐसे सहायक उपकरण वितरण समारोह भी उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुये दिसंबर के दौरान भी एक विशेष प्रयास करने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने दिव्यांगजन लाभार्थियों से अपील करते हुये कहा कि उन्हें अपने मन में यह प्रण करना है कि ज़िंदगी आत्म-निर्भर होकर जीनी है और ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर ख़ुद को कमज़ोर महसूस करते हुये दया के पात्र नहीं बनना है बल्कि अपने मज़बूत इरादे से यह साबित करके दिखाना है कि हम किसी से कम नहीं हैं। 

समागम को संबोधन करते हुये विधायक संगरूर नरिन्दर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन हरेक जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर पर मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है जिसके अंतर्गत गाँवों और शहरों में अधिकारी ख़ुद पहुँच कर हर सुविधा की उपलब्धता को यकीनी बना रहे हैं। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सहित अन्य शख़्सियतों की तरफ से 181 दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत करीब 41.09 लाख रुपए की लागत के सहायक उपकरण वितरित किये गए जिनमें मोटराईज़ड ट्राईसाइकल, व्हील चेयर, ट्राईसाइकल, सी. पी. चेयर, कानों की मशीनें, बनावटी अंग, रोलेटर, कैलीपरज़, स्मार्ट फ़ोन आदि भी शामिल हैं। इस मौके पर ज़िला प्रशासन द्वारा समूह प्रमुख शख्सियतों को सम्मानित किया गया। 

समागम के दौरान विधायक लहरा बरिन्दर गोयल, चेयरमैन पनसीड महिन्दर सिंह सिद्धू, चेयरमैन स्माल स्केल दलवीर सिंह ढिल्लों, वित्त मंत्री के ओ. एस. डी. तपिन्दर सिंह सोही, चेयरमैन इम्परूवमैंट ट्रस्ट संगरूर प्रीतम सिंह पीतू, शेना अग्रवाल डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग, चरनजीत सिंह मान एडीशनल डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा विभाग, सीनियर नेता सतीन्द्र सिंह चट्ठा, एस. डी. एम राजेश शर्मा, सहायक कमिशनर देवदरशदीप सिंह, प्रधान राहत फाउंडेशन हरविन्दर ऋषि, डिप्टी मैनेजर अलिमको इशविन्दर सिंह, ज़िला सामाजिक सुरक्षा अफ़सर लवलीन बड़िंग सहित अन्य अधिकारी, नेता और गाँव वासी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Kaur Bharaj , Barinder Goyal , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD