Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

उपराज्यपाल ने बांदीपोरा में 73 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

पीएमएवाई-जी के भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र सौंपे

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदीपोरा , 15 Oct 2023

Last updated on: Oct 15, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बांदीपोरा में 73 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि आज नागरिकों को समर्पित बिजली, सड़क और पुल और जल आपूर्ति योजनाओं से संबंधित परियोजनाएं दूर-दराज के क्षेत्रों में अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल बनाएंगी, जिससे समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों, किसान परिवारों के बड़े हिस्से को लाभ होगा। 

उन्होंने अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।मिनी सचिवालय में उपराज्यपाल ने पीएमएवाई-जी के भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंजूरी पत्र सौंपे। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया। 

उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन की गई 68.28 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में बांदीपोरा ग्रिड से राजदान टॉप तक 33केवी बांदीपोरा-गुरेज लाइन, शाहगुंड में 6.3एमवीए 33/11केवी रिसीविंग स्टेशन, गुरेज घाटी में एमआरएल 44-टी01 किमी 60 से कंजालवान बागतोर, एल047-इजमर्ग से जलिन्दोरा और पुराना तुलैल से डांगीथल तक सड़क, डत्स्03-छभ्ॅ से शिरबुघ तक सड़क, एमएस गश्री मोहल्ला नैदखाई में 3 कमरों वाली दो मंजिला इमारत, सतनी नाले पर पुराना तुलैल में 1ग30 स्पैन ट्रस्ड गर्डर ब्रिज, गुरेज में अछूरा बाईपास रोड पर 1ग40 मीटर स्पैन पुल, पातुशे, डिग्री कॉलेज, कुनान बाबा गुंड और अशाम जूनिपोरा में जल आपूर्ति योजनाएं षामिल हैं।

उपराज्यपाल ने गुलशन चैक बांदीपोरा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टी लेवल कार पार्किंग की आधारशिला रखी।उन्होंने जिला बांदीपोरा की कॉफी टेबल बुक, वुलर षीप डेयरी और पशुपालन विभाग, बांदीपोरा की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 सहित विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया।इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला विकास परिषद बांदीपोरा अब्दुल गनी भट्ट, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग सरमद हफीज, कश्मीर के मंडलायुक्त विजय बिधूड़ी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD