Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मिशन रानीगंज' ने ऑडियंस का दिल जीतने के बाद ऑस्कर्स की और बढ़ाया अपना कदम

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mission Raniganj, Pooja Entertainment, Jaswant Singh Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Oct 2023

Last updated on: Oct 15, 2023, 00:00 IST

पूजा एंटरटेनमेंट एक के बाद एक बेहतरीन फिल्म ऑडियंस के लिए लेकर आ रही है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म रिलीज़ हुई 'मिशन रानीगंज' जो कि भारत के पहले कोयला खदान रेस्क्यू मिशन को लेकर बनायी गयी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक अनसंग हीरो जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं और इस अनसंग हीरो की कहानी ने लोगों का दिल कुछ ऐसा जीता है कि हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है। लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना बहुत पसंद कर रहे हैं और फिल्म के दो हफ्ते रिलीज के बाद भी इस फिल्म की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है। फिल्म हर भारतीय के दिल पर राज कर रही है। 

'राष्ट्रीय  सिनेमा दिवस' के दिन देश भर में सिनेमा टिकट की कीमत को कम करने के बाद , भारी मात्रा में लोग सिनेमाघर में यह फिल्म देखने आये जिसकी वजह से पूरे देश में फिल्म को लेकर हाउसफुल चल रहा था। फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छू रही है। आज देश भर में इसी फिल्म का बोलबाला चल रहा है। हर कोई यह फिल्म देखकर प्रेरित हो रहा है। जसवंत सिंह गिल की ज़िन्दगी लोगों को 'कभी न हार मानने' की प्रेरणा दे रही है। देश भर में इतना प्यार मिलने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म को विश्व भर में प्रसिद्ध करना चाह रहे हैं। इसलिए फिल्म के निर्माता ने अब इसे ऑस्कर अकादमी को स्वतंत्र रूप से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। 

यह फिल्म 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म' पुरस्कार  की दौड़ में तो भाग लेगी ही साथ साथ सभी महत्वपूर्ण श्रेणियों में भी भाग ले पाएगी। फिल्म  हर किसी को इतनी पसंद आ रही है कि इसके जीतने के चांस काफी ज्यादा है। फिल्म की अद्भुत कहानी और एक स्ट्रांग टीम इसको काफी आगे तक लेकर जाने में पूरी तरह से सक्षम है। फिल्म 'मिशन रानीगंज' एक प्रोत्साहक कहानी है जो 1989 में एक खदान में हुई घटनाओं पर आधारित है।  फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है जहाँ जसवंत सिंह गिल , IIT धनबाद से एक खदान अभियंता उन खनिकों को बचाने की जिम्मेदारी अपने सर लेता है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर झंडा लहराती नजर आएगी। 

वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने इस फिल्म को प्रत्येक भारतीय के दिल में बसा दिया है और वह इस सिनेमेटिक रत्न को अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पूजा एंटरटेनमेंट अपनी फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। उनकी टीम बॉलीवुड को प्रमुख विश्व सिनेमा में पहुंचाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इस आशावादी कहानी को अब विश्व भर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्होंने ले ली है और अब हर भारतीय चाहेगा कि उनका यह प्रयास कामयाब हो और यह फिल्म हमारे देश का नाम विश्व सिनेमा में ऊंचा करें।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mission Raniganj , Pooja Entertainment , Jaswant Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD