Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मीराइट’ के तहत उत्कृष्ट इंजीनियरिंग महाविद्यालयों को मिलेंगे दस करोड़: आर एस बाली

नगरोटा इंजीनियरिंग कालेज में 5.50 करोड़ रुपए से बनेगा आर्किटक्चर ब्लॉक

R S Bali,  Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Oct 2023

Last updated on: Oct 12, 2023, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों तथा बहुतकनीकी महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने के लिए ’मीराइट’-मल्टीपल डिस्पलेनरी एजुकेशन एंड रिसर्च इन टेक्नीलकल एजुकेशन योजना लागू की जा रही है इसके तहत आगामी पांच वर्षों में इसके तहत चयनित इंजीनियरिंग तथा बहुतकनीकी महाविद्यालयों को दस करोड़ तथा पांच करोड़ की मदद प्रदान की जाएगी। है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने  गुरुवार को राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता तथा पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने के लिए कारगर कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का फोकस युवाओं के ज्ञान और कौशल विकास पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तकनीकी शिक्षा में गुणवता और पाठ्यक्रम को रोजगार परक बनाने के लिए वेल्यू एडिड कोर्स भी आरंभ किए हैं। बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्ष में दो बार रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में विकसित हो रहा है इसमें विकास पुरूष स्व जीएस बाली का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली की प्रेरणा से ही नगरोटा आज राज्य भर में अपनी अलग पहचान कायम कर पाया है तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। आर.एस. बाली ने 5.50 करोड़ रुपए आर्किटक्चर ब्लॉक के लिए, 92 लाख रुपए लाइब्रेरी के लिए और 3 लाख रुपए म्यूजिक लैब के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कॉलेज में ऑडिटोरियम और एमबीए ब्लॉक भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

मुख्यअतिथि ने शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । इससे पहले राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. दीपक बंसल ने वार्षिक समारोह में मुख्यतिथि का स्वागत किया और विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर संस्थान की गतिविधियों से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, शहरी कांग्रेस कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज दूसेजा, राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. दीपक बंसल, कांग्रेस कमेटी के सदस्य, एसडीएम नगरोटा बगवां मनीष शर्मा, बीएमओ नगरोटा बगवां रूबी भारद्वाज, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता विधुत कमल, कॉलेज के प्राध्यापक, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD