Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पर्यावरण मंत्री मीत हेयर ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को जागरूक करने पर ज़ोर दिया

कहा, हमारे भविष्य को बचाने के लिए पर्यावरण में निवेश करने का यह सही समय

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 09 Oct 2023

Last updated on: Oct 09, 2023, 00:00 IST

पंजाब के साइंस, टैकनॉलॉजी और पर्यावरण एवं जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने समाज को पर्यावरण में निवेश करने का न्योता देते हुए कहा कि यह पर्यावरण को बचाने का सही समय है, जिससे हमारा भविष्य बचाया जा सके। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली के ऑडीटोरियम में भगत पूरन सिंह वातावरण संभाल सोसायटी द्वारा पर्यावरण के विषय पर करवाए गए सैमीनार को संबोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का बड़े स्तर पर दोहन कर रहे हैं।  

भूजल के दुरुपयोग को जीती जागती मिसाल बताते हुए उन्होंने कहा कि हम अब तक नहरी पानी का 100 प्रतिशत सिंचाई के लिए प्रयोग नहीं कर सके, जिस कारण हमारे 78 प्रतिशत ब्लॉक डार्क ज़ोन में हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसी ने भी सिंचाई के लिए नहरी पानी का सही प्रयोग करने की ओर ध्यान नहीं दिया, परन्तु भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य के कोने-कोने तक सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुँचाने का भरोसा दिया है और हमने भूजल का 24 प्रतिशत बचत की है। 

अन्य राज्यों को पानी की एक भी बूँद न देने के विरोध के बयानों पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी नहरी पानी की सिंचाई के लिए पूरी क्षमता से प्रयोग करने के बारे में सुहिरदता से नहीं सोचा और यदि ऐसा किया होता तो राज्य में भूजल का स्तर गहरा नहीं जाता। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास वास्तव में कोई अतिरिक्त पानी नहीं है क्योंकि डार्क ज़ोन का मामला हम सभी के लिए एक गंभीर समस्या बनकर उभर रहा है।  

पंजाब के बिगड़ रहे पर्यावरण के प्रति भगत पूरन सिंह वातावरण संभाल सोसायटी की चिंता की सराहना करते हुए विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आज हमारे सामने बहुत सी चुनौतियाँ हैं। ग्रीन कवर तेज़ी से घटता जा रहा है, पानी का स्तर दिन-ब- दिन घटता जा रहा है, सिंगल यूज प्लास्टिक का ख़तरा पैदा हो रहा है और पराली को अन्य तरीकों से निपटाने से बचने के लिए पराली को आग लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमें लोगों को जागरूक करना पड़ेगा और दूषित पर्यावरण के कारण पैदा हो रहे मुद्दों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना होगा। विद्यार्थी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का प्रण लेकर और अन्यों को भी मार्गदर्शन करके नयी मिसाल कायम कर सकते हैं। इसी तरह हमें सिंचाई के लिए अधिक से अधिक नहरी पानी को अपनाना चाहिए और भरपूर मात्रा में पौधे लगाने चाहिएं और उनके बढऩे तक उनकी देखभाल करनी चाहिए।  

उन्होंने कहा कि समाज पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सरकारों की अपेक्षा अधिक योगदान दे सकता है। सरकारें मुहिम शुरू कर सकती हैं परन्तु इसको सफल बनाना हमारी जि़म्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नौजवान पीढ़ी को साफ़-सुथरी हवा के आधार पर वृक्षों, पानी और पर्यावरण की महत्ता के बारे में बताना चाहिए।  

मंत्री मीत हेयर ने एस.ए.एस. नगर जिले के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किये जाने वाले विद्यार्थियों में गुरलीन कौर, प्रिया शर्मा, अरमानप्रीत कौर, हर्शप्रीत कौर, रंजनदीप कौर शामिल थे।प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी और पैनलिस्ट, डॉ. प्यारा लाल गर्ग और श्रुति शुक्ला ने भी जनसभा को संबोधित किया और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंताएं साझा की और इसको बचाने के लिए अलग-अलग उपाय सुझाए।प्रधान गुरमेल सिंह मोजोवाल ने कहा कि सोसायटी द्वारा पौधे लगाने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की वचनबद्धता के साथ 17 सालों से इस क्षेत्र में काम किया जा रहा है।  

 इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. सतिन्दर कौर बेदी, डॉ. प्यारा लाल गर्ग, श्रुति शुक्ला और थियेटर कलाकार अनोता शबदीश को सम्मानित भी किया गया। अन्यों के अलावा सोसायटी के मैंबर गुरमेल सिंह मोजोवाल, हरदेव सिंह कलेर, हरिन्दरपाल सिंह हैरी, डॉ. धर्मपाल होशियारपुरी और अमरजीत कौर।पर्यावरण मंत्री ने इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आंगन में एक पौधा भी लगाया।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD