Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

उपराज्यपाल ने कुपवाड़ा में सरकार की पहल और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

समावेशी विकास हेतु सभी विभागों द्वारा ठोस और समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया गया

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुपवाड़ा , 05 Oct 2023

Last updated on: Oct 05, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा जिले में सरकार की पहल और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की।उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को सीमावर्ती गांवों का दौरा करने और चुनौतियों और अवसरों के जमीनी आकलन के लिए रात भर वहां रुकने और गांवों को मुख्य धारा में लाने हेतु गतिविधियों, कार्यक्रमों और नवीन उपायों की योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए सभी विभागों द्वारा सम्मिलित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उपराज्यपाल ने सरकारी योजनाओं की संतृप्ति के क्षेत्र-वार प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और जिला प्रशासन की शीतकालीन तैयारियों और विभाग-वार कार्य योजना की भी समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को महिला साक्षरता दर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के उचित युक्तिकरण और जनशक्ति के उपयोग का भी निर्देश दिया।

स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कमियों की पहचान करने और सुधारात्मक उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्डों की संतृप्ति के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने चाहिए और जहां भी आवश्यकता हो, चिकित्सा सेवाओं के ऑनलाइन परामर्श का प्रावधान उपलब्ध करवाया जाना चाहिए।

उपराज्यपाल ने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी को बर्फ हटाने के लिए एसओपी तैयार करने और सर्दियों के दौरान चैबीसों घंटे कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क रखरखाव और पुलों के सुरक्षा विश्लेषण के बारे में भी जानकारी ली।लोगों की बिजली आपूर्ति जरूरतों को पूरा करने पर जोर देते हुए उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफार्मर का उचित स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को क्रमशः 12 एवं 24 घंटे के अन्दर बदला जाये।

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए, उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों से ट्रांजिट आवास के निष्पादन में तेजी लाते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उन्होंने जिला अधिकारियों को जिले में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के भी निर्देश दिये।उपराज्यपाल ने जल जीवन मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं, सड़क संपर्क, पीएम किसान, स्वच्छता अभियान, समृद्ध सीमा योजना, एनसीडी स्क्रीनिंग, जनपहंुच कार्यक्रम, वित्तीय सहायता का विस्तार और विभिन्न विभागों द्वारा वितरण की संतृप्ति की स्थिति का भी मूल्यांकन किया।

बैठक में डीडीसी कुपवाड़ा के अध्यक्ष इरफान सुल्तान पंडितपोरी, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. मनदीप भंडारी, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, सचिव राजस्व डॉ. पीयूष सिंगला, उपायुक्त कुपवाड़ा सुश्री आयुषी सूदन, एचओडी और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD