Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एशियाई खेलों के इतिहास में पंजाब का सर्वात्तम प्रदर्शन, पहली बार 15 से अधिक जीते पदक

मानसा ज़िले की प्रनीत कौर ने जीत तीरंदाज़ी में स्वर्ण पदक

Sports News, Asian Games at Hangzhou, Asian Games, Hangzhou
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Oct 2023

Last updated on: Oct 05, 2023, 00:00 IST

हांगज़ू में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल ने जहाँ अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन दिखाया है वहीं पंजाब के खिलाड़ियों ने अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन करते हुये एशियाई खेलों में पहली बार 15 से अधिक पदक हासिल किये हैं। आज भारत ने तीरंदाज़ी के महिला कम्पाउंड टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता जिसमें पंजाब के मानसा ज़िले के गाँव मंढाली की प्रनीत कौर अहम सदस्य थी।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गौरव की बात है कि एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में पंजाब के खिलाड़ियों ने इस बार हांगज़ू में अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन करते कुल 16 पदक जीत लिए हैं जबकि पुरुष हॉकी और पुरुष क्रिकेट के मुकाबले बाकी हैं। इससे पहले पंजाब के खिलाड़ियों ने 1951 में नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों में कुल 15 पदक जीते थे।

मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को खेल के नक्शे में अग्रणी राज्य बनाने के सपने को पूरा करने वाले खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बनी नयी खेल नीति के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा पहली बार तैयारी के लिए इनाम राशि दी गई जिसके अंतर्गत 58 खिलाड़ियों को 8 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए इनाम राशि दी गई। उन्होंने कहा कि अब सभी खेल दलों की वापसी के      उपरांत मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का नकद इनाम राशि के साथ सम्मानित करेंगे।

खेल मंत्री ने विजेताओं को मुबारकबाद देते हुये हॉकी और क्रिकेट खिलाड़ियों को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आज तीरंदाज़ी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पंजाब की प्रनीत कौर को बधाई देते हुये कहा कि छोटी उम्र में इस खिलाडी ने बड़ी प्राप्ति करके राज्य और देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों का श्रेय इनके कोचों और माता-पिता को दिया।

पंजाब के 20 खिलाड़ियों ने अब तक एथलैटिक्स, निशानेबाज़ी, तीरंदाज़ी, क्रिकेट, रोइंग और बैडमिंटन में छह स्वण, छह रजत और चार कांस्य पदकों के साथ कुल 16 पदक जीते हैं। बीते कल पंजाब की हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर के बाद 800 मीटर में भी रजत पदक जीता था। मंजू रानी ने 35 किलोमीटर पैदल दौड़ टीम मुकाबले में कांस्य पदक जीता था।

 

Tags: Sports News , Asian Games at Hangzhou , Asian Games , Hangzhou

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD