Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव नारु नंगल किला में जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत सफाई अभियान के दौरान किया श्रमदान

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur , Karambir Singh Ghuman, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Swachhta League 2.0,Swachhta League 2.0,India Vs Garbage,Garbage Free India,Indian Swachhata League,Swachhata Hi Seva,Youth Vs Garbage,Swachh Bharat,Swachh Bharat Mission
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Oct 2023

Last updated on: Oct 01, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पूरे देश में स्वच्छता को समर्पित कर मनाई जा रही है। इस लिए महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को साफ रखने में सभी सहयोग करें। 

वे आज गांव नारु नंगल में जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान करने के बाद गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल की मौजूदगी में लाजवंती स्टेडियम होशियारपुर में भी नगर निगम की ओर से ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ कार्यक्रम में भी की शिरकत की। 

इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान गांव वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को अभियान के रुप में चलाया गया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को साफ सुथरा रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों का भारत गांवों में बसता है, इस लिए गांवों में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान चलाने की जरुरत है। 

उन्होंने होशियारपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग न करें और स्वच्छता को मिशन बनाकर अपनी रोजमर्रा के जिंदगी में शामिल करें। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अंर्तगत जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में 15 सितंबर से शुरु इस पखवाड़े में अलग-अलग गतिविधियां करवाई गई हैं, जिसके अंतर्गत नगर निगम, नगर परिषदों के अलावा गांवों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस जागरुकता अभियान में प्रदेश के युवाओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। लोगों को ठोस व तरल कूड़े के प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन प्लांटों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा इस पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक गांवों को ओ.डी.एफ से ओ.डी.एफ प्लस बनाने का भी प्रयास किया गया है।

इस मौके पर एस.ई जल सप्लाई व सेनीटेशन विभाग विजय कुमार, एक्सियन सिमरनजीत सिंह खांबा, एस.डी.ओ नवनीत कुमार जिंदल, जे.ई गुरप्रीत सिंह, आई.ई.सी अंजु शर्मा, सी.डी.एस हरबीर सिंह, गांव नारु नंगल किला की सरपंच शरणजीत कौर, प्रेम सिंह, गांव मन्नण के सरपंच मोहिंदर सिंह, अली की बसी के सरपंच रमेश, धीरोवाल के सरपंच सोहन लाल, नंबरदार तलविंदर सिंह बिंदी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Karambir Singh Ghuman , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Swachhta League 2.0 , Swachhta League 2.0 , India Vs Garbage , Garbage Free India , Indian Swachhata League , Swachhata Hi Seva , Youth Vs Garbage , Swachh Bharat , Swachh Bharat Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD