Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा

Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Kriti Sanon, Ganapath A Hero is Born
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Sep 2023

Last updated on: Sep 30, 2023, 00:00 IST

भारत की पहली एक्शन-डायस्टोपियन फिल्म 'गणपत' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर लगातार आने वाली अपडेट अक्सर फैन्स की ब्रेसब्री बढ़ा देती है। 

ऐसे में अब फिल्म के टीज़र में लीड जोड़ी कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ अमिताभ बच्चन को साथ देखकर फैन्स के लिए फिल्म देखने की बेचैनी बढ़ गयी है। बता दें, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने 2014 में हीरोपंती के साथ एक साथ डेब्यू किया था और पहली बार अपनी लाजवाब ऑन स्क्रीन की झलक दुनिया के सामने पेश की थी। 

अब यह जोड़ी गणपत में वापस आ रही है, और जिसे लेकर दर्शक जितना एक्साइटेड है, उतना ही खुश ये ऑन स्क्रीन कपल भी अपने कमबैक को लेकर है। एक रचनात्मक निर्माता के रूप में अपने अलग तरह के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाले जैकी भगनानी के साथ, फिल्म एक ना भूलने वाली सिनेमाई यात्रा का वादा करती है, कैची म्यूजिक स्कोर के साथ दिल को छू लेने वाले एक्शन सीन्स को सहजता से बुनती है। 

इस फ्यूचरिस्टिक एक्शन थ्रिलर के लिए दर्शकों के बीच उत्साह अपने चरम पर पहुंच रहा है।  फिल्म की खास बात यह भी है कि इसके साथ अमिताभ बच्चन कुल 25 वर्षों के बाद पूजा एंटरटेनमेंट के साथ फिर से मिल रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में साथ काम किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताते हुए कहा है, "हम अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों  में से एक को सभी के सामने लाने को लेकर काफी उत्साहित  हैं। 

'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' को  बेहद जुनून और एक अलग दृष्टिकोण के साथ बनाया गया है। यह फिल्म एक ऐसी दुनिया में जा रहा है, जहां आज तक किसी और फिल्म को नहीं लेकर जाया गया है और दर्शकों के लिए इस फिल्म में काफी सरप्राइज मौजूद है।"

टीज़र ने रिलीज़ होते ही इस ग्रैंड अनुभव को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए ऑडियंस की बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। सभी लोग इस विश्व स्तरीय सिनेमैटिक दृश्य का अनुभव करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

पूजा एंटरटेनमेंट प्रस्तुत 'गणपत : ए हीरो इज़ बॉर्न' गुड कंपनी के सहयोग से, विकास बहल द्वारा निर्देशित है, फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Kriti Sanon , Ganapath A Hero is Born

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD