Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

Governor Shiv Pratap Shukla visits Namgia village under Vibrant Village Programe

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Sep 2023

Last updated on: Sep 26, 2023, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित नमग्या गांव का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित रहीं।राज्यपाल ने यहां की संस्कृति में शामिल होते हुए स्थानीय पकवानों का भी आनंद लिया।ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह किन्नौर की समृद्ध संस्कृति से खासे प्रभावित हुए हैं और यहां बार-बार आना चाहेंगे। 

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का जीवन चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाईयों से भरा है। इसके बावजूद उनका अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति से गहरा जुड़ाव है तथा आतिथ्य सत्कार की भावना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य देश के इन प्रथम गांवों में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। केंद्र सरकार इन गांवों में ढांचागत विकास सुनिश्चित कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और ग्रामीणों को इनका लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।उपायुक्त तोरूल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया और अवगत करवाया कि कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में आतिथ्य, खाद्य प्रसंस्करण, कारपैट बुनाई तथा हथकरघा इत्यादि से सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ग्राम पंचायत नमग्या के प्रधान बलदेव सिंह ने स्थानीय लोगों की ओर राज्यपाल का स्वागत किया और विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, महिला मण्डल की पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD