Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया

Dr S.S. Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 23 Sep 2023

पंजाब में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य सचिव और जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एसएस आहलुवालिया ने कपूरथला के विभिन्न स्थानों का विशेष दौरा किया। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन ललित सकलानी, प्रदेश संयुक्त सचिव एवं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन और एससी विंग से हल्का कोऑर्डिनेटर अनमोल कुमार मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. एसएस आहलुवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा 11 से 13 सितंबर तक मोहाली में पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया गया था। इस समिट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न अवसर पैदा करके पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देना था।

उन्होंने कहा कि आज उन्होंने सैनिक स्कूल कपूरथला, शालीमार बाग, जगजीत क्लब, दरबल हॉल (ओल्ड कोर्ट), मौरीश मस्जिद, स्टेट गुरुद्वारा साहिब, पंज मंदिर और गोल कोठी में जाकर उनके बारे में जानकारी जुटाई, कि उनमे और क्या सुधार किया जा सकता है।डॉ. आहलुवालिया ने कहा कि कपूरथला शहर में पर्यटन को और बढ़ावा देने की काफी संभावनाएं हैं, वह कपूरथला शहर में पर्यटन स्थलों के बारे में अगले कुछ दिनों में पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और मुख्यमंत्री भगवंत मान से चर्चा करेंगे।  

जो भी काम करने वाले हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध विरासत, रीति-रिवाज और विभिन्न लोक कलाएं पंजाब को पर्यटन के लिए पसंदीदा स्थान बनाती हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।

उन्होंने आगे कहा कि कपूरथला शहर के अलावा, पंजाब के अमृतसर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब पहले से ही विदेशी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पंजाब को भारतीय पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना था कि लोगों को जीवंत और समृद्ध पंजाब के छिपे पहलुओं को दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि मान सरकार राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रही है और उन्हें खेद है कि पिछली राज्य सरकारों में से किसी ने भी इस दिशा में कुछ नहीं किया।

 

Tags: Dr S.S. Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD