Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग

ईमानदार और जुझारू नेता अरुण नारंग पूरे जिले में देंगे अपनी सेवाएं- सचदेवा

Abohar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबोहर , 22 Sep 2023

Last updated on: Sep 22, 2023, 00:00 IST

दो दिन ही पूर्व आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक अरुण नारंग की लोकप्रियता से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुरीद होने लगे हैं। इसी के चलते गत दिवस आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नहरी विश्राम घर में अरुण नारंग के सम्मान में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि वह अरुण नारंग के नेतृत्व में शहर के विकास व पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भावना से कार्य करेंगे। 

बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय संगठन सचिव व पंजाब एग्रो के चैयरमैन स. शमिंदर सिंह खिंडा, फिरोजपुर लोकसभा के इंचार्ज जगदेव सिंह बाम, विधानसभा हलका अबोहर कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह मोहरेवाला, जिला प्रधान सुनील सचदेवा, जिला महासचिव उपकार सिंह जाखड़, पंकज नरूला, तेजवीर सिंह बराड़, अभिषेक सिडाना, रघुवीर भाखर, सागर झांब, अश्वनी जग्गा, सुभाष सेतिया सहित सभी ब्लॉक प्रभारी व सर्किल इंचार्ज आदि उपस्थित थे। 

इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व विधयक अरुण नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों तथा धरातल से जुड़े कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया और पार्टी सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की पंजाब हितैषी दूरदर्शी सोच के चलते ही वे पार्टी में शामिल हुए है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने उन्हें अबोहर व पार्टी में जो मान सम्मान दिया है उसका कर्ज वे पार्टी की सेवा करके उतारेंगे। नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान बहुत सुलझे हुए नेक दिल इंसान है, इसी लिए उनकी अगुवाई में जहां एक ओर पंजाब दिनों-दिन उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है वहीं दूसरी ओर लोक भलाई, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा योजनाओं का लोगों को पूरा फायदा मिल रहा है। 

वही 600 यूनिट फ्री बिजली से राज्य के करीब 90 प्रतिशत लोगों को बिजली बिलों से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब सररकार जनता से किए हुए वायदे पूरे करने जा रही है। जिससे महिला वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।वहीं जिला प्रधान सुनील सचदेवा ने कहा कि अरुण नारंग ईमानदार, जुझारू और सुलझे हुए राज नेता हैं जिनका पार्टी को जिला स्तर पर फायदा मिलेगा। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता अरुण नारंग की नियुक्ति से बेहद ही उत्साहित है। इसके साथ ही शमिंद्र सिंह खिंडा ने कहा कि केजरीवाल की सहमति से ही स. भगवान सिंह मान ने अरूण नारंग से लंबी बैठक कर उन्हें विशेष रूप से पार्टी में सम्मिलित किया है तथा अबोहर संबंधी प्रगति कार्यों और समस्याओं की जानकारी ली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया तथा लोगों के कार्य बिना भेदभाव व ईमानदारी से करने का अपील की। 

 

Tags: Abohar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD