Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल रेलवे फ्लाईओवर को यात्रियों के लिए खोला

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Nangal flyover, Nangal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नंगल , 21 Sep 2023

Last updated on: Sep 21, 2023, 00:00 IST

हरजोत सिंह बैंस की अथक कोशिशें आज उस समय रंग लायीं जब उन्होंने नंगल रेलवे फ्लाईओवर की एक साइड को लोगों के लिए खोल दिया। पिछले कई सालों से पंजाब- हिमाचल प्रदेश के राहगीरों को नंगल डैम के पुल से निकलने के लिए लम्बे ट्रैफ़िक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था।धार्मिक समागम के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्वयं दो पहिया वाहन चला कर फ्लाईओवर पार किया। नंगल फ्लाईओवर की एक साइड के खुलने के बाद नंगल के आसपास के इलाका निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नंगल फ्लाईओवर का स्वप्न आज साकार हो गया है। नंगल शहर और इसके आसपास के गाँवों के निवासी तकरीबन पिछले 6 सालों से काफी परेशानी का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साइड की आवाजाही शुरू कर दी गई है और दूसरी साइड की आवाजाही भी जल्दी ही शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने ऐलान किया कि भूरी चौंक और जवाहर मार्केट वाला पुल जल्द बनाना शुरू कर दिया जायेगा जिससे नंगल शहर की नुहार बदलने का स्वप्न जल्दी साकार होगा।  

स. बैंस ने कहा कि इस इलाके में पर्यटन को प्रफुल्लित करने के लिए संभावनाओं तलाश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से नंगल का कारोबार और बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश से पंजाब आने जाने वाले लोग ट्रैफ़िक जाम की जिस समस्या के साथ घंटों तक जूझते थे, वह अब ख़त्म हो गई है। वाहनों की सुचारू आवाजाही इस इलाके के लिए वरदान सिद्ध होगी। 

उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इस रेलवे फ्लाईओवर को मुकम्मल करने का दिलासा देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था, जबकि इस फ्लाईओवर के निर्माण में बड़ी अड़चने थीं और इस सम्बन्धी मंजूरियां लेने के लिए कोई यत्न नहीं किये गए। स. बैंस ने कहा कि हमने पिछले डेढ़ साल में दर्जनों मीटिंगें की, कई बार केंद्र और रेलवे मंत्रालय के साथ संपर्क करके बाधाएं दूर करवाईं, दर्जनों बार अधिकारियों के साथ इस प्रोजैक्ट सम्बन्धी विस्तारपूर्वक चर्चा की ।

आज हम खुश हूँ कि नंगल और आसपास के लोगों के साथ किया वायदा पूरा करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रेलवे फ्लाईओवर इलाके के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर डा. संजीव गौतम, ट्रक यूनियन के प्रधान रोहत कालिया, सोहण सिंह बैंस, बलविन्दर कौर बैंस, दीपक सोनी मीडिया कोआर्डीनेटर, दलजीत सिंह काका नानगरा और बचित्तर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Nangal flyover , Nangal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD