Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निखरेंगे बच्चे: किशोरी लाल

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Sep 2023

Last updated on: Sep 15, 2023, 00:00 IST

बच्चों को स्कूली स्तर से ही गुणात्मक शिक्षा देने के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि शिक्षा खंड बैजनाथ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बढ़-चढ़कर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। किशोरी लाल ने बताया कि पपरोला में प्रारंभ हुई इस खेल प्रतियोगिता में बैजनाथ शिक्षा खंड के 28 स्कूलों के लगभग 260 बच्चे भाग ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खेल बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल जहां शारीरिक और मानसिक संबल प्रदान करते हैं, वहीं युवाओं को असामाजिक गतिविधियों के दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। 

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य बच्चों को भी जीवन में कम से कम एक खेल अपनाने का आह्वान किया।

300 करोड़ रूपये से बनेंगे अत्याधुनिक स्कूल

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से खोले जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस होंगे। 

इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल बनकर तैयार होंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इन्डोर एवम् आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहाँ पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहाँ स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा। 

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र जम्वाल, सचिव विरेंद्र कटोच, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, प्रवक्ता मोहिंद्र, शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शर्मा, पृथी करोटी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, एडीपीओ अतुल कटोच, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के प्रधानाचार्य शुभकरण, प्रताप राणा, कुलदीप सोनी, सुमित सोनी, शक्ति चंद राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD