Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

‘‘लोक गीतों का गुलदस्ता’’ के साथ महका पंजाब टूरिज्म समिट

पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की सम्मी, लूड्डी और झूमर ने दर्शकों का मन मोह लिया

Punjab Tourism Summit, Punjab Tourism Summit 2023, Tourism Summit and Travel Mart, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Tourism Summit and Travel Mart 2023, Rangla Punjab, Amity University Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 12 Sep 2023

Last updated on: Sep 12, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री, पंजाब, स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए करवाए जा रहे टूरिज्म फैस्ट और ट्रैवल मार्ट की सांस्कृतिक शाम के दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी के ऑडीटोरियम में पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने ‘‘गीतों का गुलदस्ता’’ शीर्षक के अधीन अलग-अलग गीत पेश कर फिज़ा को सांस्कृतिक महक से सराबोर कर दिया।    

इसी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मी, झूमर और लुड्डी ने दर्शकों को मोह लिया। इन विद्यार्थियों की भंगड़े की पेशकारी ने सबको नाचने लगा दिया और शाम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर सभ्याचार मंत्री, पंजाब, अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब, स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के स्वरूप यह बड़ा प्रयास किया गया है। इससे पंजाब, टूरिज्म क्षेत्र में बुलन्दियों पर पहुँचेगा। उन्होंने सांस्कृतिक शाम में प्रस्तुतियां पेश करने वाले कलाकारों की खूब सराहना की। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र और हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए वचनबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के नौजवानों में बहुत कौशल है। पंजाब सरकार इस कौशल को तराशने के लिए हर योग्य प्रयास कर रही है। 

उभरते हुए कलाकारों को बढिय़ा मंच की ज़रूरत होती है और पंजाब सरकार उभरते हुए कलाकारों को वह मंच मुहैया करवा रही है। पंजाब में पर्यटन क्षेत्र को प्रफुल्लित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।  

इस सांस्कृतिक शाम की शुरुआत प्रोफ़ैसर अवतार सिंह बौदल ने कव्वाली ‘‘नित ख़ैर मँगा सौहनियां मैं तेरी’’ और ‘‘आज होना दीदार माही दा’’ के साथ की। डॉ. निवेदता के सोलो गीत की प्रस्तुति ने भी समय बांधा। इस मौके पर मशहूर अदाकारा और प्रैज़ैंटर सतिन्दर सत्ती ने मंच संचालन बखूबी किया।    

 इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के विद्यार्थियों द्वारा झूमर और सम्मी की प्रस्तुति की गई, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी के डी.ए.वी. कॉलेज फिऱोज़पुर की छात्राओं द्वारा लुड्डी पेश कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।  

 लुधियाना कॉलेज के नौजवानों ने आखिर में भंगड़े से सारे हॉल को नाचने पर मजबूर कर दिया।   

 इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, फि़ल्म अदाकार निर्मल ऋषि और मलकीत रौनी और गीतकार बाबू सिंह मान समेत विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियाँ और आदरणीय गण एवं लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और पंजाब सरकार के प्रयास और कलाकारों की सराहना की।

 

Tags: Punjab Tourism Summit , Punjab Tourism Summit 2023 , Tourism Summit and Travel Mart , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Tourism Summit and Travel Mart 2023 , Rangla Punjab , Amity University Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD