Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के सभ्याचार और पर्यटन स्थानों को रूपमान करती स्टालें बनी आकर्षण का केंद्र

पंजाबी सभ्याचार की व्यापक पेशकारी

Punjab Tourism Summit, Punjab Tourism Summit 2023, Tourism Summit and Travel Mart, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Tourism Summit and Travel Mart 2023, Rangla Punjab, Amity University Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 12 Sep 2023

Last updated on: Sep 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब के सभ्याचार और पर्यटन स्थानों को दुनिया भर में उभारने के मंतव्य से और राज्य में पर्यटन उद्योग की संभावनाओं को और मज़बूत करने के मंतव्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा एमिटी यूनिवर्सिटी, सैक्टर 82-ए में पंजाब टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट, के दूसरे दिन पंजाबी ग्रामीण जन-जीवन की झलक, सांस्कृतिक गतिविधियां, अलग-अलग स्टालें और प्रदर्शनियां आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं और लोगों द्वारा पंजाब सरकार के प्रयास की भरपूर सराहना की गई। 

ज़िक्रयोग्य है कि इस प्रयास के अंतर्गत चरखे से सूत कातना, नाले और पीढ़ियां बुनना, मधानियां रिड़कना(मक्खन निकालना), पक्खियां झलना, चक्कियों से हाथों से आटा पीसने को व्यावहारिक के रूप में प्रदर्शित किया गया और लोगों ने ख़ुद इन गतिविधियों को अपने हाथों से करके समृद्ध पंजाबी विरासत का आनंद लिया। इसी मार्ट में मालवे से संबंधित गिद्दे की टीम लगातार अपने कौशल को प्रदर्शित करती रही और मार्ट देखने पहुँचे नौजवान लड़के-लड़कियाँ मालवे से संबंधित गिद्दे की बोलियों और साज़ों को आनंद लेते और नाचते देखे गए। 

यहाँ ही मक्की के रोटी, साग, मक्खन और लस्सी का भी लोगों ने स्वाद चखा। इस मौके पर वेरका, मार्कफैड और पंजाब एग्रो जैसे सरकारी संस्थान भी अपनी खाद्य वस्तुएँ लेकर पहुँचे, जिनकी लोगों ने खुलकर कर ख़रीदारी की। ट्रैवल मार्ट में पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम (स्माल इंडस्ट्री एक्सपोर्ट कारपोरेशन) और अलग-अलग सेल्फ़ हेल्प ग्रुपों द्वारा फूलकारियों, दुपट्टे और अन्य कपड़ों और पंजाबी जूतियों की स्टालों सहित विवाह- समारोह पर विशेष के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के लगे स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। 

इस मौके पर टूरिज्म उद्योग के व्यापारिक अदारों, संस्थाओं और होटलों द्वारा भी अपने स्टाल स्थापित किये गए, जिनकी तरफ से पंजाब में पर्यटन के स्थानों पर रिहायश संबंधी अपने पैकेजों के बारे जानकारी दी गई और मार्ट में पहुँचे लोगों ने मौके पर ही वह पैकेज़ ख़रीदे भी। टूरिज्म उद्योग के व्यापारिक अदारों और होटलों द्वारा स्थापित की स्टालों में साडा पिंड, कंफरट होटल श्री अमृतसर, पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवैल्पमैंट बोर्ड, दि कीकर लोज़, रेयर इंडिया, दुनिया घूमो, दि विंड फलार रिज़ोर्ट, दि पार्क होटलज़ सहित विभिन्न अदारों की स्टालों में लोगों ने जबरदस्त शिरकत की। 

इसके अलावा 360 डिग्री आकार वाला इमरसिव थियेटर भी लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बना। इस में अलग-अलग शार्ट फिल्में, डाक्यूमैंटरीज़ और वीडियो क्लिप्स के साथ पंजाब में पर्यटन के स्थानों, सहूलतों और संभावनाओं को बखूबी पेश किया गया। पंजाब सरकार की इस पहलकदमी ने एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रांगण में रौनक लगाते हुये पंजाब निवासियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। 

ट्रैवल मार्ट में पंजाबी कपड़ों और जूतियों की स्टाल लगाने वाले पटियाला के हिउस आफ इनाही सेल्फ हेल्प ग्रुप के नूपर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा करवाये गये इस समिट से पंजाब के पर्यटन को लाभ मिलेगा उसके साथ ही सेल्फ हेल्प ग्रुपों को भी बड़ा लाभ मिलेगा, क्योंकि समिट में देशों-विदेशों से आए लोगों ने हमारे उत्पादों को बहुत सराहा है। 

इसी तरह एकता सेल्फ हेल्प ग्रुप के जगदेव सिंह जोकि संगरूर जिले के सतोज गाँव में अनूठे तरह के तेल निकाल कर बेचने का काम करते हैं, ने कहा कि इस प्रोग्राम से उसने देश के अन्यों राज्यों से बहुत से आर्डर प्राप्त हुए हैं जिससे उत्साहित होकर उन्होंने अपना काम आनलाइन प्लेटफार्म पर भी लाने का फ़ैसला किया है। 

महिला मोर्चा सेल्फ हेल्प ग्रुप मोहाली की वन्दना भारद्वाज जिन्होंने साग, मक्के की रोटी, खीर माल पूड़े, कड़ी चावल, गुड़ शक्कर और सेवियों का स्टाल लगाया था ने बताया कि उन्हें लोगों से उम्मीद की अपेक्षा अधिक प्यार मिला है। दूसरे राज्यों से आए लोगों ने साग और मक्के की रोटी को बहुत स्वाद से खाया। 

इसी तरह अपने जीवन का पहला स्टाल लगाने वाली संगरूर जिले के गग्गड़पुर की रहने वाली बाबा दीप सिंह सेल्फ हेल्प ग्रुप की जसबीर कौर जिसने मिठाईयों और बिस्कुटों का व्यापार शुरू किया है, ने बताया कि वह जितना समान लाए था वह आज सुबह ही बिक गया और जो वह समान लोगों को स्वाद दिखाने के लिए अलग से लाए थे उससे ही उनको बहुत आर्डर मिल गए हैं जिनको वह अगले दिनों में डाक के द्वारा भेजेंगे।

 

Tags: Punjab Tourism Summit , Punjab Tourism Summit 2023 , Tourism Summit and Travel Mart , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Tourism Summit and Travel Mart 2023 , Rangla Punjab , Amity University Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD