Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फिल्म उद्योग से जुड़े माहिरों ने पंजाब को फिल्मों की शूटिंग के लिए पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरने के लिए पूरी तरह उपयुक्त बताया

पंजाब की समृद्ध विरासत, विरासती इमारतों और स्थानों, रंग-बिरंगे सभ्याचार और पंजाब की कुदरती ख़ूबसूरती का कोई सुमेल नहीं

Punjab Tourism Summit, Punjab Tourism Summit 2023, Tourism Summit, Tourism Summit and Travel Mart , S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Tourism Summit and Travel Mart 2023, Rangla Punjab, Amity University Mohali, Ramoji Film City, A.V. Rao, Annapurna Studios,Punjab Film City, Mayuresh Kore, Sargun Mehta, Bobby Bedi, Samit Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए एस. नगर , 11 Sep 2023

Last updated on: Sep 11, 2023, 00:00 IST

पंजाब को फ़िल्म शूटिंग, प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन के लिए एक पसन्दीदा राज्य के तौर पर विकसित करने के मकसद से पहले पर्यटन समिट और ट्रैवल मार्ट के दौरान ‘मीडिया और मनोरंजन’ विषय पर एक अहम सैशन करवाया गया। इस दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े माहिरों ने पंजाब को फिल्मों की शूटिंग के लिए पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरने के लिए पूरी तरह उपयुक्त बताया।

सैशन में फिल्म और मनोरंजन के क्षेत्र में से देश के शीर्ष माहिरों ने हिस्सा लिया। सैशन में रामोजी फ़िल्म सिटी के उप प्रधान पब्लिसिटी ए. वी. राओ, अन्नापूर्णा स्टूडियो के चीफ़ टैक्नोलोजी अफ़सर सी. वी. राओ, पंजाब फ़िल्म सिटी से इकबाल चीमा, मशहूर पंजाबी फ़िल्म कलाकार अम्बरदीप सिंह, एमा के प्रधान समित गर्ग, इमैजीका के सीऐफओ मायूरेश कोरे, पंजाबी फिल्मों की अदाकारा सरगुण मेहता और फ़िल्म डायरैक्टर बोबी बेदी ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ख़ुद फिल्मी क्षेत्र से जुड़े रहे होने के कारण वह पंजाब को फिल्मों की शूटिंग के लिए अग्रणी राज्य के तौर पर उभारना चाहते हैं। हर तरह की शूटिंग के लिए पंजाब को नंबर एक राज्य बनाने के लिए पंजाब सरकार फ़िल्म मेकरों की माँग अनुसार काम कर रही है।सैशन में पंजाब की समृद्ध विरासत, विरासती इमारतों और स्थानों, रंग-बिरंगे सभ्याचार और पंजाब की कुदरती ख़ूबसूरती को मद्देनज़र रखते हुए यहाँ फ़िल्म उद्योग के और ज़्यादा विकसित होने की संभावनाओं के बारे चर्चा की गई। 

मनोरंजन जगत के लिए पंजाब में असंख्य संभावनाओं के बारे चर्चा करते हुये इस बात पर ज़ोर दिया गया कि फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में बहुत से विकल्प मौजूद हैं। इसके इलावा दुनिया भर में पंजाबी संगीत उद्योग द्वारा यश अर्जित करके राज्य हर तरह की शूटिंग के लिए पसन्दीदा जगह के तौर पर तेज़ी से विकसित हो रहा है। इसके इलावा अब पंजाब में पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी तेज़ी से उभर कर सामने आ रहा है।

बहुत सी भारतीय और विदेशी फिल्मों की शूटिंग पंजाब में होने के कारण कई फ़िल्म मेकर अब पंजाब में शूटिंग करने में रुचि दिखा रहे हैं और पंजाब सरकार ऐसे सभी लोगों की उचित मदद कर रही है। इसके इलावा पंजाब के बहुत से अदाकारों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अच्छा नाम कमाया है। पंजाब में हुनर और कला की कोई कमी नहीं है। 

पंजाबी फिल्में भी मौजूदा समय तकनीकी और कला पक्ष से उच्च दर्जे की बन रही हैं। पंजाब में फिल्मों की शूटिंग के लिए आने वाले अदाकार और तकनीकी माहिर पंजाब की मेहमाननवाजी, प्यार, अपनत्व और आदर-सम्मान के प्रभावित हुए बिना नहीं रहते।माहिरों ने कहा कि पंजाब का खाना-पीना भी लाजवाब है और धार्मिक स्थानों के दर्शन जहाँ रूह को सकून देते हैं वहीं पर्यटन के लिए ऐतिहासिक और कुदरती ख़ूबसूरती से भरपूर स्थान ज़िंदगी को खुशनुमा बना देते हैं।

 फिल्मों की माँग अनुसार पंजाब एक ऐसा राज्य है जहाँ कुदरत के हरेक मौसम का आनंद माना जा सकता है। फ़िल्म जगत को पंजाब में शूटिंग का न्योता देते हुये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी फ़िल्म मेकरों और प्रोडक्शन हाऊसों को भरोसा दिया है कि यह धरती फ़िल्म मेकरों को हर तरह की सुविधा देगी।

 

Tags: Punjab Tourism Summit , Punjab Tourism Summit 2023 , Tourism Summit , Tourism Summit and Travel Mart , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Tourism Summit and Travel Mart 2023 , Rangla Punjab , Amity University Mohali , Ramoji Film City , A.V. Rao , Annapurna Studios , Punjab Film City , Mayuresh Kore , Sargun Mehta , Bobby Bedi , Samit Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD