सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ. सतीश गोयल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सीएचसी खुईखेड़ा डॉ. विकास गांधी की देखरेख में आज सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते सभी आम आदमी क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. विकास गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की और माह की प्रत्येक 9 तथा 23 तारीख़ को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर दुआरा इलाक़े की सभी गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया जाता है। जिसमें ख़ासकर उन महिलाओं की पहचान की जाती है, जो हाई रिस्क में आती है।
बाद में इन गर्भवती महिलाओं की अलग से लिस्ट तैयार की जाती है और उनका समय पर चैकअप करवाया जाता है और उनकी उसी दिन से ही दवाई भी शुरू कर दी जाती है। साथ में इस प्रकार की महिलाओं को पहले से बताया जाता है कि उनकी डिलीवरी किस सरकारी हॉस्पिटल में की जानी है जहाँ जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहे।
हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की जल्दी से पहचान हो सके इस लिये स्वास्थ्य विभाग की और से उक्त दिवस को माह में दो बार महीने की 9 तथा 23 तारीख़ को भी मनाया जाना है। ताँकि जो हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जितनी जल्दी पहचान हो उतनी जल्दी उनका ईलाज भी शुरू किया जा सके।
ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग माह की प्रत्येक 9 तारीख़ को उक़्त दिवस मनाता था अब विभाग की हिदायतों अनुसार माह की प्रत्येक 9 व 23 तारीख़ को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंपों का आयोजन करेगा। ब्लाक खुईखेड़ा में एक सीएचसी तथा 6 आम आदमी क्लिनिक खियोवाली ढाब, पंजकोंसी, किल्लियाँवाली, मौजगढ़, कल्लरखेड़ा, पन्नीवाला माहला में उक़्त दिवस मनाया गया।