Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आमिर खान और किरण राव ने 'लापता लेडीज़' के लिए फिर से मिलाया हाथ

Aamir Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Sep 2023

Last updated on: Sep 09, 2023, 00:00 IST

आमिर खान और किरण राव दोबारा साथ आए हैं और दोनों के फिर से साथ आने की वजह भी खास हैं। आमिर और किरण ने जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव कर रही हैं, जबकि आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले फिल्म बनाई जा रही है। 

ये 5 जनवरी 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें, अपने निर्देशन की पहली फिल्म धोबी घाट के बाद किरण एक दशक से अधिक समय बाद फीचर फिल्म के साथ निर्देशक के रूप में वापसी कर रही हैं। इस अपकमिंग फिल्म के निर्माताओं ने पहले इस कॉमेडी-ड्रामा की दुनिया की एक रोमांचक झलक दी थी, जो एक अनोखे प्लॉट, मजेदार डायलॉग्स और प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी हुई है। 

फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। जबकि दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है जो कि 5 जनवरी, 2024 है।

ये फिल्म किरण राव के साथ आमिर खान की पार्टनरशिप को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मचा चुकी है। दर्शक धोबी घाट के बाद किरण की अगली पेशकश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

रिलीज़ डेट की घोषणा ने उनके बहुप्रतीक्षित निर्देशन के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। लापता लेडीज' को रिलीज से पहले 8 सितंबर को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाया जाएगा। 2001 में भारत के ग्रामीण इलाकों में स्थापित, 'लापता लेडीज' हंसी-मजाक से भरी वो कहानी है जो तब सामने आती है जब दो दुल्हन ट्रेन से खो जाती हैं।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हैं। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है।

इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।

 

Tags: Aamir Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD