Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

दसूहा में 10 आधुनिक किस्म के खेल पार्क बन कर हैं तैयार, जल्द किए जाएंगे जनता को समर्पित: कर्मबीर सिंह घुम्मण

विधायक घुम्मण ने 90 लाख रुपए की लागत से गांव जंडोर में बनने जा रहे खेल पार्क का रखा नींव पत्थर

Karambir Singh Ghuman, Dasuya, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा(होशियारपुर) , 06 Sep 2023

Last updated on: Sep 06, 2023, 00:00 IST

विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण ने दसूहा के गांव जंडोर में 90 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे खेल पार्क का नींव पत्थर रखते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर रही है और गांवों की जरुरतों के हिसाब से वहां सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि दसूहा में करीब 10 आधुनिक किस्म के पार्क बनकर तैयार हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांंवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल पार्क बनाए जा रहे हैं, जहां युवा एक ही स्थान पर अलग-अलग खेल का आनंद ले सकते हैं।

विधायक दसूहा ने गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में बनने जा रहे इस खेल पार्क में जहां गांव वासियों के लिए एक अच्छी सैरगाह बनाई जाएंगी वहीं ओपन जिम भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा फुटबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबाल ग्राउंड बनाकर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह यह खेल पार्क गांव वासियों बहुुत ही अच्छा स्थान होगा, जहां वे अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में दो एकड़ से अधिक स्थान है, वहां इस तरह के खेल पार्क बनाए जा रहे हैं। 

इस मौके पर एक्सियन राज कुमार, एस.डी.ओ देवी शरण, जे.ई संदीप, जे.ई बिक्रमजीत सिंह, प्रधान मंजीत सिंह, सर्कल इंचार्ज जसवीर सिंह, संदीप सिंह सैंडी, पूर्व चेयरमैव बलकार सिंह पन्नवां, सरपंच सुनीता देवी, हरमिंदर सिंह कुलार, मंजीत रिंकू, एकम जंडोर, मास्टर इकबाल सिंह, सूबेदार परमजीत सिंह, बचित्तर सिंह, बहादुर सिंह, सूबेदार मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मंदीप सिंह टोनी, अजमेर सिंह, लाडी सिंह, रविंदर सिंह, अजमेर सिंह भोला, सुखदेव सिंह, काला जंडोर, रिंपी जंडोर, रणजीत सिंह ठक्कर, अमरजीत सिंह पन्नू, नंबरदार कुलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, दविंदर सिंह, बाबा जंडोर उपस्थित थे।

 

Tags: Karambir Singh Ghuman , Dasuya , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD