Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेत्रदान मुहिम को लोक लहर बनाने की जरूरत - एसएमओ डॉ. गांधी

सीएचसी खुईखेड़ा के अन्तर्गत गांवों में भरे जा रहे है लोगों के नेत्रदान ऑनलाइन फॉर्म

Health, Senior Medical Officer, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 05 Sep 2023

Last updated on: Sep 05, 2023, 00:00 IST

सिविल सर्जन फाज़िलका डॉ. सतीश गोयल के कुशल नेतृत्व में निर्धारित प्रोग्राम 38वें नैशनल नेत्रदान पखवाड़ा के अनुसार सीनीयर मेडिकल अफ़सर डा. विकास गांधी की देखरेख में आज ब्लाक खुईखेड़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा. गांधी ने इस नेत्रदान पखवाड़े  के अवसर पर बताया के आंखें सिर्फ मौत के बाद ही दान की जा सकती हैं और मौत के 4 से 6 घंटे के भीतर ही दान हो जानी चाहिए। 

फिर चाहे किसी को एनक लगी हो या फिर आँखों के ऑपरेशन हुए हों या लेंस लगे हों, फिर भी आंखें दान की जा सकती है। क्यूँकि एक मनुष्य के नेत्र दान करने से दो लोगों का जीवन रौशन किया जा सकता है। 

जब भी किसी की आंखें दान करनी हो तो जब तक आई बैंक से टीम नहीं पहुंच जाती तब तक जिस कमरे में शव रखा है, वहां पंखा न चलाया जाए और आँखों के ऊपर एक गीला और साफ़ कपड़ा रखा जाए ताकि आँखों को खराब होने से बचाया जा सके। नेत्रदान मुहिम को लोक लहर बनाने की जरूरत पर बल देते हुए डॉक्टर विकास गांधी ने कहा की लोगो को इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए और वहम और भ्रम से दूर निकाला जाए। आंखें दान करने की प्रक्रिया टीम द्वारा 15 से 20 मिनट में पूरी कर ली जाती है। 

इसके बाद नकली आंखें भी लगा दी जाती हैं ताकि दाह संस्कार के समय देखने वालों को बुरा न लगे। अगर किसी को एड्स, पीलिया, ब्लड कैंसर या दिमागी बुखार जैसी बीमारियों में आंखें दान नहीं की जा सकती।

बीईई सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक 38वें नैशनल नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया जा है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी उपलब्ध है। 

https://nhm.punjab.gov.in/Eye_Donation/ इस अवसर पर सभी ने नेत्र दान का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक की तरफ से लोगो के नेत्रदान हेतु संकल्प पत्र ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे है।

 

Tags: Health , Senior Medical Officer , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD