Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमन अरोड़ा द्वारा शासन सुधार विभाग को विभिन्न विभागों का डाटा साझे प्लेटफार्म पर लिंक करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश

इस कदम का उद्देश्य सेवाएं प्रदान करने में और पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए डाटा एकीकृत करना

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Tejveer Singh, Raji P. Shrivastava, Girish Dayalan, Anand Sagar Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2023

Last updated on: Sep 02, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता अनुसार नागरिकों को सेवाएं मुहैया करवाने में और पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए शासन सुधार और लोक शिकायत संबंधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को विभिन्न स्कीमों के लाभार्थियों से सम्बन्धित डाटा को ‘आधार’ से जोड़ कर एकीकृत करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। इससे पूरे डाटा को एक सांझे प्लेटफार्म पर एकीकृत किया जायेगा, जिससे फ़र्ज़ी लाभार्थियों का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।

यहाँ मगसीपा में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने शासन सुधार विभाग (डी. जी. आर.) के अधिकारियों को इस प्रस्तावित प्रोजैक्ट की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कुछ विभागों का चयन करने के लिए कहा, जिसके अंतर्गत चुने गए विभागों का डाटा एकत्रित किया जायेगा और इस डाटा को एक सांझे प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाया जायेगा जिससे ज़रूरत पड़ने पर किसी भी विभाग की तरफ से इस तक पहुँच की जा सके। उन्होंने कहा कि इससे सम्बन्धित लाभार्थी को दस्तावेज़ बार-बार नहीं देने पड़ेंगे और इससे कागज़ी कार्रवाई में भी कटौती होगी।

श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रस्तावित प्रोजैक्ट का मुख्य उद्देश्य सिस्टम में पहले ही दर्ज किये व्यक्ति का डाटा फिर प्राप्त करने की सुविधा देना है क्योंकि मौजूदा समय में ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जिसका प्रयोग करके अलग- अलग विभागों से डाटा प्राप्त किया जा सके। जब कोई नागरिक किसी नयी सेवा या प्रोग्राम के लिए आवेदन देता है तो उसे बार-बार अपना डाटा देने के लिए कहा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्रिया कठिन होने के साथ-साथ समय भी बर्बाद करती है।

इस दौरान शासन सुधार और शिकायत विभाग के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बन्धी प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए कहा जिससे कुछ सम्बन्धित अहम विभागों का डाटा एकत्रित करने के लिए प्रोजैक्ट शुरू किया जा सके।इस मीटिंग में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव राज़ी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर शासन सुधार श्री गिरिश दियालन, ए. एम. डी. पनग्रेन श्री आनन्द सागर शर्मा और राज्य सरकार के अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tejveer Singh , Raji P. Shrivastava , Girish Dayalan , Anand Sagar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD