Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़ सुथरा वातावरण मुहैया करवाना के लिए लगातार यत्नशील : बलकार सिंह

राज्य के शहरों का योजनाबद्ध विकास करने के लिए अवैध निर्माणों को रोकने के हुक्मों की सख़्ती से पालना के दिए निर्देश

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Deepti Uppal, Punjab Skill Development Mission, Director General Employment Generation, Skill Development & Training, Ajoy Sharma, Malwinder Singh Jaggi, Uma Shankar Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Sep 2023

Last updated on: Sep 01, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़ सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। इस दिशा में एक कदम आगे ले जाते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा विभाग के विभिन्न मुद्दों और विकास कामों सम्बन्धी विभाग के मुख्यालय और फील्ड के समूह अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग म्युनिसिपल भवन सैक्टर-35, चंडीगढ़ में की गई।

मीटिंग को संबोधन करते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि राज्य के शहरों का योजनाबद्ध विकास करने के लिए अवैध निर्माणों को रोका जाये और शहरी स्थानीय संस्थाओं में साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों से शहरी स्थानीय संस्थाओं के अमरूत स्कीम 2. 00 अधीन, स्वच्छ भारत मिशन, पंजाब शहरी सुधार वातावरण प्रोग्राम फेज़ 1, 2 और 3 के अधीन विकास कामों की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लेते हुये अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कामों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाये।

बलकार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के अधीन शहरी स्थानीय संस्थाओं को कूड़ा मुक्त बनाने सम्बन्धी, विरासती अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करने, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, पेडिंग बिल्डिंग प्लान और प्लाटों को नियमित करने के लिए पेडिंग एनओसी आदि सम्बन्धी विभिन्न कामों/मुद्दों सम्बन्धी विस्तारपूर्वक विचार-चर्चा की गई। स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को दिशा-निर्देशों अनुसार नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्च करने के लिए कहा है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने हलके के विधायकों से सम्बन्धित विकास कामों की पूरी जानकारी सांझा की जाये जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके इलावा उन्होंने कहा कि विकास कामों सम्बन्धी स्कीमों को समय पर लागू किया जाये और पैसे का सही इस्तेमाल किया जाये। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वप्न है कि राज्य को रंगला पंजाब बनाना है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी लगन के साथ और आपसी सहयोग के साथ काम करना यकीनी बनाएं।

इस मौके पर मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव श्री अजोए शर्मा, पंजाब जल सप्लाई सिवरेज बोर्ड के सीईओ, श्री मालविन्दर सिंह जग्गी, डायरैक्टर श्री उमा शंकर गुप्ता, पी एम आई डी सी, सीईओ श्रीमती दीप्ति उप्पल, समूह नगर निगमों के कमिशनर, समूह अतिरिक्त डिप्टी कमिशनरज़ (शहरी विकास/जनरल), नगर कौंसिलों/ नगर पंचायतों के समूह कार्यकारी अफ़सर के अलावा मुख्यालय के सभी मुख्य इंजीनियर और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Deepti Uppal , Punjab Skill Development Mission , Director General Employment Generation , Skill Development & Training , Ajoy Sharma , Malwinder Singh Jaggi , Uma Shankar Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD