Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा प्रकल्प: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस की शाखाएं की जा रही गठित

Dr. Nipun Jindal, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Sep 2023

Last updated on: Sep 01, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला कांगड़ा में जनसेवा और लोकहित के अनेक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। कांगड़ा जिला में रेडक्रॉस सोसाइटी को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा प्रकल्प जरूरतमंदों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस सोसाइटी का निर्माण किया जा रहा है। 

शुक्रवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन करने के उपरांत जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी जिले में एकीकृत चिकित्सा शिविर, दिव्यांग जनों के लिए सहायक उपकरण वितरण, क्लॉथ बैंक सरीखे कई महत्वपूर्ण प्रकल्पों की अगुआई लगातार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों का संचालन ठीक से हो, इसके लिए पुराने भवन के जीर्णोद्धार की सख्त जरूरत महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इसके लिए लगभग 16 लाख 50 हजार रूपये व्यय किए और आज यह भवन नए स्वरूप में दोबारा लोकार्पित किया गया। 

इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्य शशी शर्मा ने ग्यारह हजार रूपये तथा अर्चना हकीम ने पांच हजार रूपये का चेक जिला रेडक्रॉस सोसायटी को उपायुक्त के माध्यम से भेंट किया।

उपकरण तथा पुरस्कार किए वितरित

जिला रेडक्रॉस भवन के उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण भी वितरित किए। उन्होंने इस वर्ष 26 जनवरी के लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी सामान भेंट किया। 

उन्होंने तहसील हरिपुर के गांव बंगोली के शुभम चौधरी को प्रथम पुरस्कार के रूप में सकूटी और छठा पुरस्कार प्राप्त करने वाली तहसील कांगड़ा के गांव सनौरा की अनुपमा शर्मा को इंडक्शन चूल्हा भेंट किया।

आपदा प्रभावितों के काम आया क्लॉथ बैंक

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी और धौलाधार क्लीनर्स संस्था के साथ मिलकर धर्मशाला के प्रयास भवन में एक क्लॉथ बैंक स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस क्लॉथ बैंक में कपड़ों के अलावा जूते, पुस्तकें और अन्य उपयोग की चीजों को भी एकत्रित किया जा रहा है। 

डीसी ने कहा कि हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए व्यक्तियों को इस क्लॉथ बैंक के माध्यम से कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की गई। उन्होंने कहा कि जिले के लोग इस वस्त्र भंडार में अधिक से अधिक वस्तुएं भेंट करें, जिससे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके।

रेडक्रॉस करेगी टांडा सराय का संचालन

उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों के ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए सराय भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित इस नवनिर्मित सराय का संचालन भी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि टांडा अस्पताल सराय भवन में मरीजों और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए 56 बेड की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि सराय भवन में मरीजों और तीमारदारों के लिए न्यूनतम दामों में रहने और अच्छा भोजन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएगें।

एकीकृत चिकित्सा शिविर किए आयोजित

उपायुक्त ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा कांगड़ा में अभी तक पांच एकीकृत चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को चिकित्सा सहायता, परामर्श, उपकरण और दवाईयां आदि वितरित करने के साथ स्वास्थ्य चचाएं भी करवाई गई हैं।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एडीएम रोहित राठौर, डॉ. निधि जिंदल, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी रमेश जागवान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, सुधीर भाटिया सहित जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Nipun Jindal , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD