Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

संगरूर में 'खेडां वतन पंजाब दियाँ ' के तहत पहुंची मशाल मार्च का भव्य स्वागत

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, सियासी नेताओं और खेल प्रेमियों ने किया शानदार स्वागत

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Jitendra Jorwal, Sangrur, Khedan Watan Punjab Diyan-2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 27 Aug 2023

Last updated on: Aug 27, 2023, 00:00 IST

'खेडां वतन पंजाब दियाँ' के बैनर में संगरूर पहुंचे मशाल मार्च का कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में सभी प्रशासनिक अधिकारियों, सियासी नेताओं और खेल प्रेमियों ने  जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है जब हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण करवाकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संगरूर के खिलाड़ीयों ने पिछले साल हुई खेल प्रतियोगिता में बड़े जोश और उत्साह के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया था, इस बार और भी अधिक जोश के साथ भाग लेने की जरूरत है ताकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने का सपना साकार हो सके और राज्य में खेल संस्कृति को प्रफुलित किया जा सके।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी को संगरूर के खिलाड़ियों के साहस पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि हमारे अनुभवी खिलाड़ी अपने अभ्यास और खेल प्रतिभा से इन खेलों में भी अग्रणी स्थान हासिल करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मशाल अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मश्री सुनीता रानी (एथलीट), लंबी कूद के राष्ट्रीय चैंपियन नवरीत सिंह विरक और एशियाई खेलों के कुश्ती चैंपियन पलविंदर सिंह चीमा को सौंपी जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों का एक बड़ा कारवां जागरूकता के लिए संगरूर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। 

बाद में यह मशाल मार्च सुनाम से होते होये मानसा  जिले के लिए रवाना किया गया।  गौरतलब है कि मशाल मार्च के संगरूर शहर में पहुंचने से पहले चन्नो में एसडीएम भवानीगढ़ विनीत कुमार ने इस मशाल मार्च का संगरूर जिले में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

संगरूर शहर में मशाल मार्च का स्वागत करने वालों में एसएसपी सुरेंद्र लांबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरजीत वालिया, एसडीएम नवरीत कौर सेखोंमध्यम एवं लघु उद्योग के चेयरमैन दलबीर सिंह ढिल्लों, पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक कुमार लकखा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरप्रीत सिंह पीतु, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह घराचों, सीनियर नेता मनदीप सिंह लक्खेवाल, वित्त मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, चेयरमैन मार्केट कमेटी संगरूर अवतार सिंह इलवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी धूरी राजवंत सिंह घुल्ली, जिला खेल अधिकारी नवदीप सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Jitendra Jorwal , Sangrur , Khedan Watan Punjab Diyan-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD