Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राहत पुनर्वास कार्यों में नहीं बरते कोताही: आर एस बाली

नगरोटा विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नुक्सान का लिया जायजा

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Aug 2023

Last updated on: Aug 26, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने नगरोटा बगबां विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने बंद पड़े ग्रामीण रास्तों, पेयजल परियोजनाओं को शीघ्र पुनः स्थापित करने के निर्देश भी दिए। 

उन्होंने कहा कि राहत तथा पुनर्वास कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाए ताकि आम जनमानस को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। आरएस बाली ने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं और निजी संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को तुरंत इनकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

नुक्सान का करें त्वरित आकलन

आरएस बाली ने कहा किकि प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, जल आपूर्ति और बिजली को रिस्टोर करने के लिए भी विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को और अधिक तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि आपदा के कारण आम जनमानस को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन कर उन्हें राहत उपलब्ध करवाई जाए।

बेघर हुए परिवारों को गृह निर्माण के लिए मदद का करें प्रावधान

आरएस बाली ने कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं प्रशासन अधिकारियों को उनको गृह निर्माण के लिए प्राथमिकता के आधार पर धन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि इन परिवारों के रहने की उचित व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्वयं नियमित तौर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे।  

मुमता पंचायत निवासी चंपा देवी के घर के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर आरएस बाली ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उनको रहने के लिए मकान का निर्माण करवाया जाए इसके साथ ही मुमता पंचायत में गांव के मुख्य रास्ते पर बनी हुई पुलिया को जल्द से जल्द बनने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उस्तेड़ कालीजन में स्कूटर से पहुंचे आरएस बाली

उस्तेड़ कालीजन में रास्ता संकरा होने की बजह से नुक्सान का जायजा लेने के लिए आरएस बाली स्कूटर के माध्यम से पहुंचे। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा की हर पंचायत के लोग उनके परिवार की तरह हैं तथा आपदा की इस घड़ी में लोगो के साथ दिन रात खड़े हैं तथा अधिकारियों को भी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पंचायतों में लिया जायजा

आरएस बाली ने नगरोटा विस क्षेत्र की मुमता उस्तेहड़, कालीजन, मंगरेला, लूना, सरोत्री, सुन्नी, केरटा, बुस्सल और रतियाड़ इत्यादि पंचायतों में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुदेश वालिया, बीएमओ रूबी, बीडीसी सदस्य कुंता देवी तथा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD