Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्राकृतिक आपदा से जल्द उभरेगा हिमाचल, विकास को मिलेगी गति : आरएस बाली

सीएम के कुशल प्रबंधन में राहत और पुनर्वास कार्यों में दिखाई तत्परता

R S Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक आपदा से जल्द उभरेगा और पर्यटन क्षेत्र फिर से तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा। वीरवार को मिनी सचिवालय में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में आपदा से निपटने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। 

इस के लिए वर्ल्ड बैंक से लेकर नीति आयोग भी राज्य सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री के आपदा से निपटने के कुशल प्रबंधन की सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलाधीशों को राहत एवं पुनर्वास के कार्यों में तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं इस के लिए नियमित तौर पर मॉनिटिरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि हिमाचल के आम जनमानस को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

राज्य की पहाड़ियों के दरकने को लेकर भी वैज्ञानिक रिपोर्ट होगी तैयार  पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के दौरान राज्य की पहाड़ियों के दरकने और भूस्खलन के कारण कई मकान ढह रहे हैं इसके साथ ही सड़कों पर भी मलबा एकत्रित हो जाता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों के दरकने को लेकर वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी ताकि भविष्य में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर मकान इत्यादि नहीं बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके।

अवैध खनन पर रोक के लिए सरकार गंभीरता से कर रही कार्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने ब्यास नदी बेसिन और उसकी सहायक नदियों में स्टोन क्रशर के प्रयोग को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान मौजूदा परिस्थितियों और कांगड़ा जिले में चक्की नदी सहित कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में ब्यास और इसकी सहायक नदियों में पारिस्थितिकी के खतरनाक परिवर्तन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

इस निर्णय के अनुसार अगले आदेश तक बारहमासी और गैर-बारहमासी दोनों नालों के सभी स्टोन क्रशर के संचालन को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत राज्य की नाजुक पारिस्थितिकी और पर्यावरण को संरक्षित करने, बस्तियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, वैध खनन के लिए को रद्द नहीं किया गया है।

मिनी सचिवालय में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे आरएस बाली पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिला के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए माह में एक बार मिनी सचिवालय में उपस्थित रहेंगे ताकि जन समस्याओं का त्वरित हल सुनिश्चित किया जा सके और कांगड़ा जिला के विकास को नई गति प्रदान की जा सके। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: R S Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD