Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

नयागाँव के विकास सम्बन्धी अनमोल गगन मान द्वारा बैठक

एस.टी.पी. लगाने सम्बन्धी कार्यवाही तेज़ करने के आदेश

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Nayagaon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 22 Aug 2023

Last updated on: Aug 22, 2023, 00:00 IST

विधानसभा हलका खरड़ से विधायक और पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा आज नयागाँव के विकास सम्बन्धी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा अधिकारियों को हिदायत की गई कि सरकारी सेवाएं हासिल करने के लिए लोगों को किसी भी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

नयागाँव के लोगों को नक्शे पास करवाने और बिजली-पानी के कनैक्शन हेतु एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) लेने में आ रही दिक्कत संबंधी उन्होंने सब-डिविजऩल मैजिस्ट्रेट खरड़, नगर कौंसिल, नयागाँव और राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस मामले को सुलझाने के लिए एक हफ्ते में नयागाँव नगर कौंसिल के अधीन आने वाले सभी क्षेत्र की सीमा-रेखा करवा कर एक रिपोर्ट पेश करें कि कौन सी ज़मीन शामलात में आती है और कौन सी ज़मीन सरकारी या निजी है।

जिससे एतराज़हीनता सर्टिफिकेट हासिल करने और रजिस्ट्रियाँ करवाने सम्बन्धी लोगों की दिक्कत को दूर किया जा सके।उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि बीते दो महीनों में जारी किए गए बिजली कनैक्शन सम्बन्धी प्राप्त एन.ओ.सीज की कॉपियाँ ई.ओ. नयागाँव के साथ साझा करें, जिससे इन एन.ओ.सीज के बारे में पता किया जा सके कि यह सही हैं या फज़ऱ्ी हैं।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा नयागाँव में घरेलू कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने के लिए एक एजेंसी हायर करने के आदेश देते हुए नगर कौंसिल नयागाँव के अधिकारियों को हिदायत की कि नयागाँव में नगर कौंसिल के दफ़्तर के लिए नई इमारत बनाने का भी प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाए। इसके अलावा नक्शे पास करने की प्रक्रिया को तेज़ करने के भी आदेश दिए गए।

आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा हिदायत की गई कि इन आवारा पशुओं को पकडक़र नाढा गाँव में स्थित गऊशाला में छोड़ा जाए।बिजली की समस्या संबंधी प्राप्त शिकायतों का निपटारा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को हिदायत की कि नयागाँव में लटकती तारों और लोड सम्बन्धी सभी दिक्कतों को जल्द दुरुस्त किया जाए और साथ ही तकनीकी स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए।

बैठक में सब-डिविजऩल मैजिस्ट्रेट खरड़ रविन्दर सिंह, नगर कौंसिल नयागाँव कीं प्रधान बलविन्दर कौर, ई.ओ. भुपिन्दर सिंह के अलावा नगर कौंसिल नयागाँव के समूह एम.सीज उपस्थित थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Nayagaon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD