Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा सीनियर स्टेट फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता झज्जर टीम को प्रदान की ट्राफी

अम्बाला छावनी के फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम में रोमांचक फाइनल के दौरान झज्जर ने हिसार को 2-1 से हराया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 22 Aug 2023

Last updated on: Aug 22, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के फीफा एप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम में मंगलवार देर शाम हरियाणा सीनियर स्टेट मेन्स फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली झज्जर जिले की टीम को ट्राफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आज झज्जर जिला की टीम ने हिसार को बेहद करीबी मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। हिसार की टीम इस प्रतियोगिता में रनर-अप रही जबकि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर अम्बाला व फतेहबाद की टीम रही। देर शाम प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज ने विजेता एवं अन्य टीमों को ट्राफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। 

उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं प्रतियोगिता की आयोजक जिला फुटबाल एसोसिएशन अम्बाला द्वारा गृह मंत्री अनिल विज को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन भी किया गया।

इससे पहले झज्जर और हिसार जिला टीम में हुए फाइल मैच के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने शिरकत की। उन्होंने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय लिया और फाइनल मुकाबले के लिए अपनी शुभकामनाएं दी व बेहतर खेल-भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया। उन्होंने फुटबाल को किक मारी तथा हवा में गुब्बारे छोड़े।

गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से बना फुटबाल स्टेडियम

इससे पहले फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान बीएस बिन्द्रा व हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से फुटबाल के खिलाडिय़ों को यहां पर फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम में बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि चार जोन के तहत इस प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल रही हैं। सभी टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

उन्होंने बताया शानदार खेल के जरिए सभी टीमों ने दर्शकों का मन-मोहा और तालियां बटोंरी। वहीं, फाइनल मुकाबले के दौरान स्थानीय खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भांगडा का प्रस्तुत दी गई। 

गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले स्टाफ व अन्य को भी सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के दौरान यह लोग मौजूद रहे

इस अवसर पर अम्बाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी, अम्बाला फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान बीएस बिन्द्रा, कोषाध्यक्ष संजीव वालिया, समाज सेवी कपिल विज, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, भूषण, सिमरण, प्रिंस, जसबीर जस्सी, आशीष गुलाटी, स्पोर्ट सैल के चेयरमैन अरूणकांत शर्मा, आशीष तायल, जिला फुटबाल एसोसिएशन अम्बाला से कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, सचिव कुलबीर रावत, एचएफए से संयुक्त सचिव अरविंद, दीपक भसीन, श्याम अरोड़ा के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए एसोसिएशन के प्रधान व सचिव के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD