Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी : अभय सिंह चौटाला

कहा - आज की सच्चाई यह है कि धरातल पर कांग्रेस और भाजपा गठबंधन का सुपड़ा साफ है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 21 Aug 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 170वें दिन यमुनानगर शहर में तेजली से शुरू हुई और तेजली स्टेडियम, गधौली, दडबा, डैहा बस्ती, फतेहपुर, ब्रहम्पुरा चौंक, कैत मंडी चौंक, साबेपुर, बाकरपुर, मुकारमपुर, अमादलपुर, सुग, भागवानगढ़, और चनैटी गढ़ी होते हुए बुडिया गांव पहुंची।परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इस दौरान पूरा यमुनानगर शहर इनेलोमयी दिखाई दिया। यात्रा के दौरान महिलाओं और युवाओं समेत सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाओं और युवाओं समेत सभी वर्गों ने यात्रा में हिस्सा लिया और सत्ता में परिवर्तन कर इनेलो का राज लाने का संकल्प लिया।

साबेपुर गांव में यात्रा के लिए आयोजित की गई जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे सभा ने रैली का रूप ले लिया। उमड़ी भीड़ को देख गद-गद हुए अभय चौटाला ने कहा कि वे अब तक 3400 किमी, लगभग 1600 गांव पैदल यात्रा कर चुके हैं और यमुनानगर उनका 75वां विधानसभा क्षेत्र और 18वां जिला है। 

इस दौरान चाहे शहर हो, गांव हो या कस्बा हो हर जगह किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और युवाओं समेत हर वर्ग मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार से बेहद दुखी है। भाजपा के 9 साल के राज में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा और अपराध बेतहाशा बढ़ा है।इनेलो नेता ने कहा कि चुनावों में मुख्यमंत्री ने यह वादा किया था कि चुनी हुई पंचायतों में सरपंचों को पहले से ज्यादा ग्रांट और अधिकार देंगे। 

सत्ता में आने के बाद अपने किए वादों से पलट गए और ग्रांट देने की बजाय सरपंचों पर पाबंदियां लगा दी। सरपंच जब ग्रांट मांगने के लिए चंडीगढ़ गए तो उनकी बात सुनने की बजाय सरपंचों पर लाठीचार्ज करवाया और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए। मुख्यमंत्री ने सरपंचों को चोर और बेईमान कह कर अपमानित करने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत सरपंचों की पावर बची थी भाजपा गठबंधन सरकार ने उसे भी खत्म कर दिया और अब सरपंचों को कोई भी कार्य करने से पहले विधायक से अनुमति लेनी पड़ेगी।अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पैसों के दम पर सिर्फ मीडिया में दिखाई देती है। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि धरातल पर कांग्रेस और भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ है। पूरे प्रदेश में अब परिवर्तन पदयात्रा की लहर चल पड़ी है और 2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD