Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मशहूर होम फर्निशिंग ब्रांड माईट्राइडेंट MyTrident ने अभिनेत्री करीना कपूर खान को ब्रांड एंबेसडर किया घोषित

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, MyTrident, Trident Group
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Aug 2023

Last updated on: Aug 21, 2023, 00:00 IST

2 बिलियन अमरीकी डालर की अग्रणी वैश्विक कंपनी और देश की बड़ी औद्योगिक इकाई ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमुख होम फर्निशिंग ब्रांड माईट्राइडेंट MyTrident, ने आज नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित अंदाज़ होटल में हुए एक सम्मलेन दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया और साथ ही अपने फॉल-विंटर'23 कलेक्शन का लॉन्च किया। 

तेजी से विस्तार कर रहे रिटेल और ई-कॉम ब्रांड माईट्राइडेंट ने हर भारतीय घर में सुलभ विलासिता प्रदान करने की दृष्टि से अपने परिवार में ब्लॉकबस्टर सेलिब्रिटी का स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए, करीना कपूर खान ने कहा, मुझे माईट्राइडेंट के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। 

माईट्राइडेंट की होम फर्निशिंग कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला, इनोवेटिव डिजाइन और प्रीमियम फ़िनिश के लिए जानी जाती है जोकि व्यक्ति के सच्चे स्वभाव को प्रदर्शित करती हैं और किसी भी घर के लिए एकदम सही मूड सेट करती हैं। माईट्राइडेंट की होम फर्निशिंग कलेक्शन में हर शैली और हर घर के लिए कुछ न कुछ उपयुक्त है।"

इस मौके पर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजिंदर गुप्ता ने कहा कि “हम माईट्राइडेंट MyTrident परिवार में करीना कपूर खान का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं। उनमें शालीनता, प्रतिभा और सापेक्षता का असाधारण मिश्रण है जो उन्हें हमारे ब्रांड के लिए एक आदर्श चेहरा बनाता है। 

उनकी सोच व उनके मूल्य हमारे  ब्रांड  की  लिविंग स्पेस में नए सिरे से संवारने की न स्रिर्फ प्रतिबद्धता को प्रद्रर्शित करता हैं बल्कि वे स्वागतयोग्य व  आरामदायक भी हैं। उन्होंने कहा कि अपने उत्पादों में उत्कृष्टता और नवाचार लाने के लिए हम हमेशा से प्रयासरत रहें हैं और हमें विश्वास है कि करीना का प्रभाव हमें  वैल्यू  प्रदान करने के हमारे ब्रांड के नैरेटिव को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा।”

करीना कपूर खान 'घर घर में माईट्राइडेंट MyTrident’ के हमारे दृष्टिकोण को साकार करने और देश भर में 10,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स  तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।  हमारा  लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 तक 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व पार करना है।

2014 में भारत में अपनी यात्रा शुरू करते हुए, माईट्राइडेंट MyTrident आज पूरे भारत में होम फर्निशिंग और (HORECA) होटल, रेस्तरां और केटरिंग में अग्रणी ब्रांड में से एक है। इसकी वृद्धि रिटेल टचप्वाइंट की संख्या को दोगुना करने, नई श्रेणियां को जोड़ने और उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों के आधार पर अपनी रेंज में विविधता लाने से प्रेरित हुई है। 

वर्तमान में, माईट्राइडेंट के 3,500+ रिटेल टचप्वाइंट का नेटवर्क है, जिसमें पूरे भारत में 50 एक्सक्लूसिव स्टोर भी शामिल हैं।

माईट्राइडेंट MyTrident के बारे में:

माईट्राइडेंट,  ट्राइडेंट ग्रुप का अग्रणी ब्रांड है जो शानदार और प्रीमियम घरेलू होम फर्निशिंग में विशेषज्ञता रखता है। माईट्राइडेंट लग्जरी, प्रीमियम से लेकर रोजमर्रा के सभी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करती है। 

डिजाइन,  इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी से, माईट्राइडेंट घरेलू कपड़ा उद्योग में नये मानक स्थापित कर रहा है। ग्राहकों की मांगों पर विशेष ध्यान देने के साथ, माईट्राइडेंट बेड शीट्स , टोवेल्स, लग्जरी गलीचे, बाथ रोब्स सहित और बहुत उत्कृष्ट उत्पादों की एक श्रृंखला को प्रदान करता है। 

ग्राहकों को आराम, स्टाइल और सुंदरता का एक अद्वितीय एहसास प्रदान करने के लिए प्रत्येक उत्पाद की सटीकता और विवरण पर ध्यान देते हुए  तैयार किया जाता है। माईट्राइडेंट के उत्पाद देश के सभी प्रमुख होटलों में इस्तेमाल किये जाते आये  हैं।

आसान ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव के लिए माईट्राइडेंट  के उत्पाद https://www.mytrident.com/ पर भी उपलब्ध हैं । 

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , MyTrident , Trident Group

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD