Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सी एच सी चनारथल कलां के अंतर्गत आम आदमी क्लिनिक के स्टाफ के साथ एक बैठक

आम आदमी क्लिनिक में मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाये- डॉ. सुरिंदर सिंह

Health, Senior Medical Officer, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 21 Aug 2023

Last updated on: Aug 21, 2023, 00:00 IST

सिविल सर्जन डॉ. दविंदरजीत कौर के निर्देशानुसार सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में सीएचसी चनारथल कलां के अंतर्गत आने वाले आम आदमी क्लीनिक के स्टाफ के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर जानकारी देते हुए डॉ. सुरिंदर सिंह ने बताया कि चनारथल कलां के अंतर्गत गांव मुलेपुर, छलेड़ी खुर्द, नबीपुर, भमरसी, लाडपुर, मालोवाल और संगतपुरा सोढिया में 7 आम आदमी क्लीनिक चलाए जा रहे हैं, जहां लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सेवाएं प्रदान की जा रही हैं ।

इस अवसर पर उन्होंने स्टाफ को निर्देश जारी करते हुए कहा कि आम आदमी क्लीनिक में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, मरीजों के लिए बैठने की जगह, पीने के पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए, दवाई की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। दवाओं का बफर स्टॉक रखा जाए और समय पर डिमांड भेजी जाए, मरीजों की लैब जांच कराई जाए। 

बरसात और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के मरीजों के लिए दवाओं की पूरी व्यवस्था की जाए और गंभीर लक्षण वाले किसी भी मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया जाए। इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मिलनदीप कौर, डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. गुरविंदर सिंह, डॉ. हिमांशु जिंदल, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर महावीर सिंह, गौरव शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Health , Senior Medical Officer , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD