Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

उपायुक्त रामबन ने ‘‘स्कूलों में आसानी को बढ़ावा देना‘‘ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

Ramban, Deputy Commissioner Ramban, Mussarat Islam, Mussarat ul-Islam, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Ramban
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 19 Aug 2023

Last updated on: Aug 19, 2023, 00:00 IST

जिला प्रशासन रामबन ने शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘‘व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं तक पहुंच और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ध्यान देने के साथ स्कूलों में आसानी को बढ़ावा देना‘‘ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने की, जिसमें सीपीओ डॉ. कस्तूरी लाल, सीईओ देवानंद, डीवाईएसएसओ धर्मवीर सिंह, सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जेडईओ, निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, अभिभावक और अन्य हितधारक भी षामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए, उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मेलन प्रस्तावित तीसरे मुख्य सचिव सम्मेलन की प्रस्तावना है, जिसकी अध्यक्षता अक्तूबर-नवंबर, 2023 में भारत के प्रधान मंत्री करेंगे।डीसी ने कहा कि कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशासन सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर सर्टिफिकेट, मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने और संशोधन में आसानी, प्रमाणपत्रों के सत्यापन, परीक्षा प्रणाली में, प्रवेश प्रक्रिया में आसानी के लिए स्कूलों का जुड़ाव, स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा, सीखने के परिणामों में सुधार, आधार के लिए छात्रों के पंजीकरण में सुविधा और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के लिए डिजी लॉकर के उपयोग जैसी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिभागियों से जानकारी और सुझाव लेगा।

डीसी ने कहा कि एक समेकित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। सरकार ने लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए आसान और परेशानी मुक्त पहुंच प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों की सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन मोड में बदल दिया है।विभिन्न अधिकारियों और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए, डीसी ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों के माध्यम से पारदर्शी और त्रुटि मुक्त सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु ऑनलाइन मोड में सुधार करने का निर्देश दिया।

डीसी ने अधिकारियों से विशेष रूप से जिले के दूर-दराज के इलाकों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु उत्साह और समर्पण के साथ काम करने को कहा। इससे पहले, सीईओ ने बैठक में सम्मेलन के एजेंडे के बारे में भी जानकारी दी और प्रतिभागियों से प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे।

 

Tags: Ramban , Deputy Commissioner Ramban , Mussarat Islam , Mussarat ul-Islam , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Ramban

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD