Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे बिखेरने आ रहे हैं ड्रीम गर्ल के रंग

Ayushmann Khurrana, Ananya Panday, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

इस साल की रोमांटिक कॉमेडी - ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह साफ है, क्योंकि दर्शक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और फिल्म के ट्रेलर और जबरदस्त गानों पर अपनी खुब सारी प्रतिक्रियाओं के साथ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  इस फ़िल्म में मल्टी टैलेंटेड आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे देश के कई शहरों जैसे इंदौर, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे की यात्रा के साथ रंगों से भरे उत्सव की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

कहना गलत नहीं होगा कि यह यात्रा बेहद अलग और असाधारण होने जा रही है क्योंकि आयुष्मान जहां अलग अलग जगहों पर फिल्म के प्रमोशन्स का हिस्सा बनेंगे और अनन्या पांडे के साथ इंदौर में, मनजोत सिंह चंडीगढ़ में, एकता कपूर जयपुर में, परेश रावल अहमदाबाद में और अभिषेक बनर्जी के साथ पुणे में इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे और जोरदार तरीके से फिल्म का प्रचार करते दिखाई देंगे।

इस पूरी लिस्ट को देखने के बाद समझा जा सकता है कि ड्रीम गर्ल के रंग बिरंगे मल्टी-सिटी टूर का उत्साह जोरो पर है। इस दौरान फिल्म के स्टार्स हर तरफ खुशियां बाटते हुए अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करते नजर आएंगे। वह अलग-अलग शहरों में मनोरंजन, प्यार, गाने, ह्यूमर और ड्रामा का जश्न मनाएंगे, जो एक तरह से सभी के लिए ड्रीम गर्ल 2 की शानदार पेशकश का विस्तार है।

ड्रीम गर्ल के ढेर सारे रंगों के साथ आयुष्मान अपने एवरग्रीन चार्म से चारों तरफ प्यार बाटते के लिए तैयार हैं, साथ ही दर्शकों को पूरी टीम का उत्साह भी देखने को मिलने वाला है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Ananya Panday , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD