Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिंपा व कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विधायक जसवीर सिंह राजा गिल के साथ धुस्सी बांध का किया दौरा

टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का लिया जायजा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Harbhajan Singh ETO, Jasvir Singh Raja Gill, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/होशियारपुर , 16 Aug 2023

Last updated on: Aug 16, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल की मौजूदगी में टांडा के धुस्सी बांध का जायजा लेने के बाद इलाके के गांव गंदूवाल, भूलपुर, रड़ा, टाहलीमंड, बल्लां, अब्दुलापुर, फत्ता कुल्ला के अलावा गुज्जरों के डेरों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। 

इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री जिंपा व ई.टी.ओ ने कहा कि हिमाचल में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पौंग डैम का जल स्तर काफी बढ़ गया था, जिसके कारण डैम की ओर से पानी छोड़ा गया, जिसके कारण ब्यास दरिया ओवरफ्लो हो गया और पानी दरिया के नजदीक गांवों में आ गया है। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य किए जा रहे हैं। एन.डी.आर.एफ की टीम की ओर से जल भराव वाले गांवों के लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कैंपों व लोगों तक जरुरी सुविधाएं पहुंचाने संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि गंदूवाल में तीन स्थानों पर पाड़ पड़े हैं।

जिस संबंधी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और वे माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल कर क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, ब्लाक अध्यक्ष केशन सिंह सैनी, डी.एस.पी कुलवंत सिंह, थाना प्रभारी टांडा ओंकार सिंह बराड़, रविंदर सिंह मार्शल, जसवंत सिंह बिट्टू के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Harbhajan Singh ETO , Jasvir Singh Raja Gill , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD