Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू ने अपने परिसर में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

सांसद राज्यसभा एवं एलपीयू के चांसलर डाॅ. अशोक कुमार मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Independence Day, Independence Day of India , Independence Day 2023 , 77th Independence Day 2023, Independence Day India, Indian Flag, Har Ghar Tiranga, 15 august 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Aug 2023

Last updated on: Aug 15, 2023, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने परिसर में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जहां सांसद (राज्यसभा) व  एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों  और भारत के लोगों को बधाई देते हुए डॉ. मित्तल ने सभी से स्वतंत्रता सेनानियों के मार्ग पर चलने और अपने-अपने क्षेत्र में प्रगति करते रहने का आह्वान किया। 

डॉ. मित्तल ने वर्तमान गौरवशाली भारत को देखने के लिए 76 वर्षों की लगातार की गई मेहनत के बारे में भी सभी को जानकारी दी। एलपीयू के एनसीसी, एनएसएस, खेल, सांस्कृतिक और अन्य विभागों के विद्यार्थियों  ने फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देशभक्ति का जज्बा दिखाया। 

एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। विभिन्न देशभक्ति समारोहों के दौरान विद्यार्थियों  के बीच एकता और सौहार्द की भावना बढ़ी। 

विभिन्न पृष्ठभूमियों के विद्यार्थी  विविधता में एकता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। यहां तक कि, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों  ने भी चारों ओर एकता साबित करने के लिए इस जश्न में भरपूर साथ दिया। इस अवसर पर प्रस्तुत देशभक्तिपूर्ण नाटक, गीत, माइम, सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि ने विद्यार्थियों को मूल रूप से राष्ट्रवाद आत्मसात करवाया। 

प्रदर्शनों दौरान ''भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद '' आदि जैसे देशभक्ति के नारे चारों और गूंजते रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न ब्लॉकों पर भी 'तिरंगे' फहराए गए।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2023 , 77th Independence Day 2023 , Independence Day India , Indian Flag , Har Ghar Tiranga , 15 august 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD