Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पंजाब की सडक़ों को मजबूत करने की कवायद जारी : हरभजन सिंह ई.टी.ओ

उड़मुड़ में बेगोवाल-मियाणी सडक़ की होगी 8 करोड़ रुपए में स्पैशल रिपेयर

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Tanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/होशियारपुर , 16 Aug 2023

Last updated on: Aug 16, 2023, 00:00 IST

लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पंजाब की सडक़ों को मजबूत करने की कवायद जारी है। उन्होंने कहा कि जहां नई सडक़ बननी है वहां नई सडक़ बनाई जा रही है और जिस सडक़ को मरम्मत की जरुरत है वहां मरम्मत करवाई जा रही है।

 वे आज विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की मौजूदगी में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बेगोवाल-मियाणी रोड के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेगोवाल-मियाणी सडक़, जिसकी लंबाई 7.45 किलोमीटर व चौड़ाई 7 मीटर है। उन्होंने कहा कि यह सडक़ जिला होशियारपुर के बेट क्षेत्र की महत्वपूर्ण सडक़ है, जो कि मुकेरियां, दसूहा व टांडा क्षेत्र को कपूरथला व जालंधर जिले के साथ जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की पिछली रिपेयर जून 2014 के दौरान हुई थी।

तब से लेकर अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं थी लेकिन आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद विधायक जसवीर सिंह राजा गिल की ओर से उनके ध्यान में इस सडक़ के निर्माण की बात लाई गई और इसके निर्माण कार्य को आज शुरु कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस सडक़ का निर्माण कार्य मुकम्मल करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में किसी तरह की कोताही व क्वालिटी से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के देहाती जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, ब्लाक अध्यक्ष केशव सिंह सैनी, रविंदर सिंह मार्शल, जसवंत सिंह बिट्टू के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Tanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD