Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैरीटोरियस स्कूलों के 15 विद्यार्थियों का एम. एन. सी. में चयन; अमन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर किया सम्मान

एच. सी. एल. के एक वर्ष के टेक बी प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, इन विद्यार्थियों की एम. एन. सी. में होगी भर्ती

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Deepti Uppal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Aug 2023

Last updated on: Aug 16, 2023, 00:00 IST

मल्टी- नेशनल कंपनी (एम.एन.सी.) के लिए चुने जाने पर राज्य के मैरीटोरियस स्कूल के विद्यार्थियों की हौसला-अफ़ज़ायी करते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज यहाँ पंजाब कौशल विकास मिशन के दफ़्तर में 15 उम्मीदवारों को ऑफर लेटर और लैपटॉप सौंपे। एच. सी. एल. के टेक बी प्रोग्राम के लिए चुने गए इन 15 विद्यार्थियों का चयन मोहाली, बठिंडा, पटियाला, संगरूर, फ़िरोज़पुर और लुधियाना स्थित छह मैरीटोरियस स्कूलों में से की गई है।

यह पहलकदमी एच. सी. एल. के टेक बी प्रोग्राम का हिस्सा है, जो 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों के लिए तैयार की गयी है, जो गणित/ बिज़नस मैथेमैटिक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद सूचना प्रौद्यौगिकी ( आई. टी.) के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के लिए चुने जाने पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने उनको ज़िंदगी में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकाग्रचित्त होकर और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अब आपकी बारी है कि आप अपनी योग्यता को साबित करते हुये जीवन में वित्तीय तौर पर समर्थ और सफल होकर अपने अभिभावकों को गौरवान्वित करें।कैबिनेट मंत्री ने एच. सी. एल टीम को इस रोज़गार गारंटी प्रोग्राम का दायरा अन्य सरकारी स्कूलों तक बढ़ाने के लिए भी कहा क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के नौजवानों को कुशल बनाने के लिए पूरी तरह यत्नशील है जिससे उनको नौकरियाँ लेने में किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के डायरैक्टर-कम-मिशन डायरैक्टर पी. एस. डी. एम. श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि इस प्रोग्राम को दो पड़ावों में बांटा गया है। पहले पड़ाव में छह-महीनों की क्लासरूम ट्रेनिंग (सी. आर. टी.) दी जाती है, जिसके उपरांत 6 महीनों की इंटरनशिप होती है।

प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को एच. सी. एल की तरफ से भर्ती किया जायेगा और उनको एच. सी. एल. से वित्तीय सहयोग के साथ बी. आई. टी. एस. पिलानी, एमिटी यूनिवर्सिटी, आई. आई. एम. नागपुर और सासतरा ( एस. ए. एस. टी. आर. ए.) यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में उच्च शिक्षा हासिल करने का भी मौका मिलेगा।

ज़िक्रयोग्य है कि इस रोज़गार गारंटी प्रोग्राम के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन ( पी. एस. डी. एम.) की तरफ से 2 मार्च, 2023 को एच. सी. एल. ट्रेनिंग स्टाफिंग सर्विसिज लिमटिड के साथ समझौता किया गया था। इस प्रोग्राम के अधीन चुने जाते पंजाब के मैरीटोरियस स्कूलों के 200 उम्मीदवारों की फ़ीसों की फंडिंग (पहले 100 उम्मीदवारों की पूरी फीस और अगले 100 उम्मीदवारों की 50 प्रतिशत फीस) पी. एस. डी. एम. द्वारा दी जाती है।

एच. सी. एल. ट्रेनिंग स्टाफ़िंग सर्विसिज लिमटिड के प्रतिनिधियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह प्रोग्राम पंजाब के नौजवानों के लिए अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में नये मौके खोलेगा। चुने गए विद्यार्थियों को अपनी इंटरनशिप के दौरान एच. सी. एल. में लाइव प्रोजेक्टों पर काम करने, तकनीकी माहिरों से शिक्षा और सीध लेकर अपने कॅरियर को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। इस मौके पर उपस्थित मैरीटोरियस स्कूलों के प्रिंसिपल और चुने गए विद्यार्थियों के अभिभावकों ने यह मौका प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Deepti Uppal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD