Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जालंधर में 17 और आम आदमी क्लीनिकों की शुरूआत

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाएं देगें पोटा कैबिन

Sushil Kumar Rinku, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aam Aadmi Clinic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Aug 2023

Last updated on: Aug 14, 2023, 00:00 IST

जालंधर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिकों की शुरूआत की गई, जिससे जिले में क्लीनिकों की कुल गिनती 55 हो गई है। आज स्थानीय बस स्टैंड के सामने ड्राइविंग ट्रैक पर आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन लोकसभा सदस्य श्री सुशील कुमार रिंकू द्वारा किया गया। 

इस मौके पर उन्होंने आम आदमी क्लीनिक को रोजाना की स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं और टैस्ट के लिए वरदान बताते कहा कि पंजाब सरकार का यह कदम पूरे देश के लिए आगे बढ़ने का रास्ता है। इसके इलावा विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी, बाबा लाल दयाल मंदिर में काजी मंडी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। 

इसके इलावा आम आदमी क्लीनिक का भी उद्घाटन विधायक इंदरजीत कौर मान ने किया। इसी तरह, सेवा केंद्र बर्लटन पार्क में क्लीनिक का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने किया। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए फोकल प्वाइंट, बस स्टैंड के सामने ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक ऑफिस, मोहन विहार रामा मंडी, जालंधर और सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल बस्ती दानिशमंदा में पोटा केबिन आम आदमी क्लीनिक सेवाएं प्रदान करेंगे।

इसके इलावा पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा, आम आदमी पार्टी नेता दिनेश ढल्ल, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, आम आदमी पार्टी नेता ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमित महाजन, आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदर पाल सिंह बाजवा ने किया।

आज खोले गए आम आदमी क्लीनिकों में सेवा केंद्र राउवाली, यूथ क्लब बिल्डिंग रेरू गांव, रेन बसेरा (साइड हॉल) संत सिनेमा डोमोरिया पुल के पास, जालंधर, ए.सी.पी. नार्थ ऑफिस दादा कॉलोनी, शहीद उधम सिंह चैरीटेबल हेल्थ केयर सेंटर लॉन्ग विलेज, सर्विस सेंटर बर्लटन पार्क, बाबा लाल दयाल मंदिर, प्रताप बाग, एस.एच.सी. मीठापुर, सेवा केन्द्र धीना, आर.सी. बोर्ड में जालंधर कैंट (स्कूल बिल्डिंग), काजी मंडी, मकसूदां, गढ़ा शामिल है।

 

Tags: Sushil Kumar Rinku , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aam Aadmi Clinic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD