Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मणिकर्णिका लागू के साथ अज्ञात मानव -मशीन मिश्र प्रजाति ब्रह्माण्ड का अन्वेषण करें

Book, Manikarnika Lagu, The Silicone Mind, Author, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 14 Aug 2023

Last updated on: Aug 14, 2023, 00:00 IST

इस AI संचालित पारिस्थिति तंत्र में , लेखिका मणिकर्णिका लागू ने अपनी किताब 'द सिलिकॉन माइंड' में  एक स्पष्ट और बेहतरीन तरीके से न्यूरल-चिप इम्प्लांट और उसके खोजपूर्ण परिणाम की कहानी बताई है। 'द सिलिकॉन माइंड' एक मुश्किल, सोफिस्टिकेटेड , बहुत अच्छी तरीके से रिसर्चड ,मजबूत पकड़ के साथ लिखी गयी है। 

इसमें आप  मेडिकल फील्ड की साजिशें, नैतिक दुविधाएं, मोचन और रोमांच सब कुछ पाएंगे। अपनी बेस्ट सेलर के बारे में बात करते हुए लेखिका मणिकर्णिका लागू ने कहा, "मुझे भौतिक विज्ञान बहुत पसंद है ,अपनी पीएचडी के बाद मैंने संघनित पदार्थ और गैर -रेखीय भौतिक विज्ञान में आगे शोध किया। मैं स्वभाव से एक एक्स्प्लोरर हूँ , मुझे चीजों की खोज करना और उनके बारे में पूरी तरह से समझ रखना पसंद है। 

जैसे अब दुनिया एआई परिस्थितिका तंत्र की और बढ़ रही है ,मैं जानना चाहती थी की कैसे न्यूरल- चिप, मस्तिष्क-चिप संघर्ष और कैसे हम इंसान इस शोध के लिए और कुछ नहीं बल्कि गिनी पिग है , मानव और मशीन का मिश्रण ' उन्होंने आगे कहा, "एक बहुत पढ़ी लिखी व्यक्ति होने के बावजूद , यह एक अजीब बात है की मैं जितना अधिक सीखती हूँ उतना मुझे ज्ञात होता है कि मुझे बहुत कम पता है। 

मानव मस्तिष्क, उसकी क्षमता, जटिलता और चेतना के बारे में ज्ञान इकट्ठा करना मेरा जुनून है। अपनी इस किताब के माध्यम से मैंने वही करने की कोशिश की है। 

मेरी किताबों में आप मेरे शब्दों के माध्यम से एक दूसरी दुनिया में जा सकते है और यहां कई यात्राओं का अनुभव  ले सकते हैं।" द सिलिकॉन मंद एक बहुत ही अच्छी तरह से संरचित साई-फाई थ्रिलर है जो अमन की ज़िन्दगी के इर्द गिर्द घूमती है। 

अमन के अंदर न्यूरोसर्जन रे ने एक न्यूरल- चिप लगाया है। अमन को कुछ मालूम नहीं और वह रे का गिनी पिग बन गया है। 

उसके मस्तिष्क में एक सिलिकॉन चिप है जिसकी वजह से वह पूरी तरह से बदल गया है। उसका दिमाग तो बहुत तेज हो गया है लेकिन उसका शरीर अजीब बीमारियों से ग्रस्त हो गया है। 

ऐसे में वह अपनी मनोचिक्त्सिक दोस्त मानसी और जर्नलिस्ट दोस्त ईशान की मदद से अपने शरीर के  अजीबो गरीब लक्षणों के बारे में पता लगाने में कामयाब होता है। रे को फाइनली मानसी और अपनी बेटी साक्षी के इमोशनल दबाव में आकर झुकना पड़ता है और अपने आप को भगवान मानने की कोशिश करते हुए इस  गलत काम को सुधारना पड़ता है। 

मणिकर्णिका ने एक प्रभावशाली जीवन जिया है। उनके पास दशकों की शिक्षा है , एक सुखपूर्ण शादी है, उन्हें घूमना बहुत पसंद है और वह विभिन्न दान कार्यो के साथ जुडी हुई है। 

अपने जीवन के मंत्र के बारे में बात करते हुए मणिकर्णिका ने कहा, "मुझे चीजों को सिंपल रखना अच्छा लगता है। अगर आप सफलता चाहते हैं तो आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बहार आना होगा और अपने जूनून के पीछे चलते रहो, सभी चीजें अपने आप सही जगह पर आ जाएंगी। "

इस किताब में न्यूरल प्रत्यारोपण और उसके परिणाम के बारे में पूरी तरह से समझा गया है। आपको यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।

 

Tags: Book , Manikarnika Lagu , The Silicone Mind , Author , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD