Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने एसबीएम के तहत गांवों को मॉडल श्रेणी घोषित करने से पहले गुणवत्ता जांच करने की समीक्षा की

Arun Kumar Mehta, Dr. Arun Kumar Mehta, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Chief Secretary Kashmir, Charandeep Singh, Mandeep Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Aug 2023

Last updated on: Aug 11, 2023, 00:00 IST

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने उन जिलों की समीक्षा की, जो स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अपने गांवों को ‘मॉडल श्रेणी‘ घोषित करने में पीछे थे। सरकार योजना के निर्धारित मापदंडों के अनुसार 15 अगस्त तक पूरे यूटी को ओडीएफ़ घोषित करने की इच्छुक है और अब तक 96 प्रतिषत से अधिक की प्रगति दर्ज करने में सफल रही है और शेष गांवों को स्वतंत्रता दिवस से पहले कवर किया जाएगा।

बैठक में आयुक्त सचिव आरडीडी, बारामूला, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, रियासी के उपायुक्तों के अलावा निदेशक, ग्रामीण स्वच्छता और विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर, डॉ. मेहता ने अधिकारियों को एसबीएम-जी के तहत गांवों को मॉडल श्रेणी व्क्थ़् घोषित करने से पहले ‘गुणवत्ता जांच‘ का अभ्यास करने का निर्देश दिया।

उन्होंने किसी भी गांव को व्क्थ़् श्रेणी घोषित करने के लिए संबंधित ‘प्रभारी अधिकारियों‘ और स्थानीय सरपंचों की सिफारिशें लेने का आह्वान किया। उन्होंने उनसे कहा कि इस घोषणा को करने से पहले इस अभ्यास के लिए अनिवार्य सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे कचरे का संग्रह, तरल कचरे का उपचार, पुराने कचरे को हटाना, पृथक्करण शेड की उपलब्धता के अलावा आसपास की दृश्य सफाई की जांच की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि स्वच्छता एक दिन का मामला नहीं है, बल्कि लोगों के दृष्टिकोण में स्थायी बदलाव की मांग करता है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता की मांग करनी चाहिए और सर्दियों के महीनों में भी प्रयासों में कमी नहीं आनी चाहिए। डॉ. मेहता ने इसे कम समय में पूरा करने के लिए ग्रामीण स्वच्छता विभाग की भूमिका की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा लगता था कि इस कठिन कार्य को इस समय सीमा में हासिल करना मुश्किल है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से यह संभव हो पाया है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने उनसे कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर इन संबंधित पंचायतों में ‘स्वच्छता रैलियां‘ निकालकर लोगों को जागरूक करें और इन रैलियों में युवाओं और महिलाओं को भी शामिल करें।

इस अवसर पर आरडीडी की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने कहा कि विभाग प्रत्येक गांव में इस अभियान को जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक गांव में घरेलू शौचालयों और सोख्ता गड्ढों/कंपोजिट गड्ढों के अलावा प्रतिदिन कचरे का संग्रहण शुरू कर दिया गया है। प्रभावी क्रियान्वयन से प्रत्येक गांव की स्वच्छता अब दूर का सपना नहीं है।

अपनी प्रस्तुति में, निदेशक, ग्रामीण स्वच्छता, चरणदीप सिंह ने बैठक में बताया कि 96 प्रतिषत से अधिक प्रतिशत के साथ जम्मू-कश्मीर वर्तमान में ओडीएफ मॉडल रैंकिंग में देश के शीर्ष तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। उन्होंने बताया कि 6650 गांवों में से 6399 गांवों ने पहले ही मॉडल श्रेणी का दर्जा हासिल कर लिया है और बाकी इस महीने की 15 तारीख से पहले यह दर्जा हासिल कर लेंगे।

 

Tags: Arun Kumar Mehta , Dr. Arun Kumar Mehta , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Chief Secretary Kashmir , Charandeep Singh , Mandeep Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD