Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को हलका करनाल के गांव काछवा से शुरू हुई और सचिवालय से होते हुए जाट धर्मशाला पहुंची

मुख्यमंत्री जनसंवाद नहीं करते बल्कि स्वाद लेते हैं: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 11 Aug 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 160वें दिन करनाल शहर पहुंची जहां इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने करनाल के बार एशोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित किया। इस दौरान वकीलों ने करनाल की समस्याओं से अवगत कराया। 

उसके बाद प्रेस वार्ता में कहा कि 25 अगस्त को विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जहां प्रदेश के लोागों के मुद्दों को उठाएंगे वहीं मुख्यमंत्री को करनाल के लोगो की समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाएंगे। 

सीएम को कहेंगे कि अगर उनके हलके मे इतनी समस्याएं हैं तो फिर पूरे प्रदेश के लोगों के सामने तो बहुत बड़ी परेशानियां हैं। मुख्यमंत्री को सारे दिन सैर सपाटे की बजाय लोगों से मिलकर उनकी बात सुननी चाहिए और उनकी दिक्कतों को दूर करना चाहिए। 

जिस तरह के बयान मनोहरलाल खट्टर दे रहे हैं वो सीएम की भाषा नहीं है। मनोहरलाल अपने आप को एक बादशाह की तरह समझने लगे हैं। 

इनको लोगों ने पिछली बार ही सबक सिखा दिया था लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों ने इन्हे दोबारा सत्ता में बैठा दिया। जो मुख्यमंत्री यह कहे कि वो आम नागरिकों की कोई सुरक्षा नहीं कर सकता उसे मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

प्रदेश के हर नागरिक को सुरक्षा करना मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी है। ये सीएम अहंकारी है और इनका अहंकार हम तोड़ेंगे और हर हालत में अबकी बार इनको सत्ता से बाहर करेंगे।

धमकी के एवज में मिली सुरक्षा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उच्च न्यायालय को ठीक लगा तो उन्होंने सरकार को सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। भाजपा सरकार ने तो कोर्ट में जवाब देने की बजाय दलील दी थी कि 17 तारीख को शिकायत दर्ज करवाई थी और आज तक कोई वारदात घटित नहीं हुई है। 

इसका मतलब सरकार इस इंतजार में है कि मेरे उपर कोई अटैक हो तो फिर मेरी सुरक्षा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा लेने की दृष्टि से कोर्ट नहीं गए थे और उन्हें किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं है, उनके साथ प्रदेश के लोग हैं।

नूंह हिंसा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नूंह का जितना नुक्सान इस भाजपा की सरकार ने करना था, जितनी लोगों में दहशत फैलानी थी, जितना डर और भय पैदा करना था, उसके लिए इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये सारा मामला प्रशासन की वजह से पटरी पर नहीं आया बल्कि कोर्ट की वजह से पटरी पर आया है। 

कोर्ट ने संज्ञान लिया और कोर्ट ने ही लोगों में विश्वास पैदा किया। कोर्ट ने सरकार की जो गलत कार्रवाई थी उसे रोका और हर रोज रिपोर्ट देने को कहा तब सरकार को मजबूर होना पड़ा। भाजपा सरकार तो मुस्लमानों के खिलाफ बहुत बड़ी दहशत फैलाना चाहती थी, लेकिन प्रदेश के लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो गए। 

अभय सिंह ने कहा कि बजरंग दल और गौ रक्षक सभी सरकारी गुंडे हैं और गौ तस्करी की आड़ में लोगों को लूटते हैं। इनेलो की सरकार बनने पर इनके खिलाफ सख्ती से पेश आएंगे और जो इनकी मदद कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री के करनाल में होने वाले जनसंवाद पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अभय सिंह ने कहा कि ये जनसंवाद नहीं करते बल्कि स्वाद लेते हैं ये लोग और करनाल में भी स्वाद लेने आ रहे हैं। मैने करनाल के हालात देखें हैं जो बहुत ही बुरे हैं। 

9 सालों में जो मुख्यमंत्री अपने हलके के लोगों के बीच में जाकर नहीं मिलेगा, लोगों की बात नहीं सुनेगा, अपने हलके के लोगों को पहचानता नहीं, लोगों की शक्ल नहीं जानता, तो ये कैसा मुख्यमंत्री? और उससे क्या उम्मीद की जा सकती है?

गुटों में बंटी कांग्रेस में हो रही लड़ाई पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस केवल अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ती है। कांग्रेस लोगों के बीच नहीं जाती, इनको आम जनता से कोई मतलब नहीं है। 

कांग्रेस केवल अखबारों तक सीमित है और सिर्फ बयान देकर अपनी राजनीति करते हैं। आज का युवा बहुत समझदार है और हर चीज पर बहुत बारिक नजर रखता है। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में लोग बड़ा परिवर्तन करेंगे और 1987 को दोहराएंगे और इनेलो को सत्ता में लाएंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD