Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रयासों से सात साल बाद नेशनल स्कूल गेम्स में गतका की वापसी: हरजीत सिंह ग्रेवाल

खेल की बहाली के लिए गतका संस्थानों द्वारा एस.जी.एफ.आई. के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव का किया धन्यवाद

Gatka, Harjeet Singh Grewal, President National Gatka Association of India, NGAI, Dr Deep Singh, General Secretary World Gatka Federation, Bhagwati Singh, Joint Director, Education of Uttar Pradesh Government & Executive Member of School Games Federation of India, SGFI, National Gatka Association
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2023

Last updated on: Aug 10, 2023, 00:00 IST

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अथक प्रयासों की बदौलत मार्शल आर्ट गतका को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है और सात साल के अंतराल के बाद आगामी नेशनल स्कूल गेम्स में गतका को एक खेल के रूप में दुबारा शामिल किया गया है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का खुलासा आज नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) के अध्यक्ष और राज्य पुरस्कार विजेता हरजीत सिंह ग्रेवाल व डॉ दीप सिंह जनरल सेक्रेटरी विश्व गतका फेडरेशन ने किया। 

अधिक जानकारी देते हुए ग्रेवाल ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस.जी.एफ .आई.) के कार्यकारिणी मेंबर और लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक भगवती सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान ग्रेवाल ने आगामी 66वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में गतका को शामिल करने की अपील करते हुए एक औपचारिक अनुरोध पत्र और गतका खेल की तकनीकी नियमावली भी सौंपी।

उन्होंने कहा कि उस अवसर पर एस.जी.एफ.आई. प्रतिनिधि ने गतका को प्रस्तावित खेल कैलेंडर में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी, जिससे गतका खिलाड़ियों में व्यापक खुशी और आशा जगी है। हरजीत सिंह ग्रेवाल व डॉ दीप सिंह ने एस.जी.एफ.आई. का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष दीपक कुमार आईएएस और संयुक्त सचिव भगवती सिंह के सहयोगात्मक प्रयासों के लिए उनकी सराहना की, जिसने राष्ट्रीय मंच पर गतके के पुनरुद्धार का मार्ग प्रशस्त किया। 

ग्रेवाल ने आशा व्यक्त की कि देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में गतका खेल को शामिल करने से इस खेल को और बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन और स्वीकृति मिलेगी। नेशनल स्कूल गेम्स में गतके की भागीदारी का जिक्र करते हुए ग्रेवाल व डॉ दीप सिंह ने कहा कि इस मार्शल आर्ट को शुरुआत में वर्ष 2012 के दौरान नेशनल स्कूल गेम्स में शामिल किया गया था, लेकिन दो साल बाद इसे खेल कैलेंडर से हटा दिया गया था। 

इसके बाद वर्ष 2015 में एन.जी.ए.आई. के प्रयासों से, गतके को दुबारा राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बहाल किया गया था, लेकिन पंजाब में खेलों की मेजबानी में तार्किक चुनौतियों के कारण इस खेल को एक बार फिर बाहिर होने का सामना करना पड़ा।

गतका प्रमोटर हरजीत सिंह ग्रेवाल व डॉ दीप सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व व्यक्त किया और सभी गतका खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों को उनके दृढ़ समर्पण के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की यह महत्वपूर्ण निर्णय निस्संदेह देश में गतका खेल के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा और अधिक प्रोत्साहित करेगा।

 

Tags: Gatka , Harjeet Singh Grewal , President National Gatka Association of India , NGAI , Dr Deep Singh , General Secretary World Gatka Federation , Bhagwati Singh , Joint Director , Education of Uttar Pradesh Government & Executive Member of School Games Federation of India , SGFI , National Gatka Association

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD