Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

चौ. देवी लाल ने लोगों से जो वादे किए उन्हें पूरा किया, मैं भी अपने किए वादे पूरा करूंगा : अभय सिंह चौटाला

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को जिला करनाल के हलका निलोखेड़ी के गांव सौंकडा से शुरू हुई और गांव पखाना, तरावडी, नडाणा और सगा होते हुए काछवा पहुंची

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 10 Aug 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 159वें दिन जिला करनाल के हलका निलोखेड़ी के गांव सौंकडा से शुरू हुई और गांव पखाना, तरावडी, नडाणा और सगा होते हुए काछवा पहुंची। गावों में पहुंचने पर इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

अभय सिंह चौटाला गांव वासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उनकी फसल बाड़ी के बारे में पूछा। इस दौरान इनेलो में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा और अन्य दलों को छोडक़र सैकड़ों की तादाद में लोगों ने चौ. देवी लाल की नीतियों में आस्था रखते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।  

इनेलो नेता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा गठबंधन सरकार से हर वर्ग दुखी है और पूछा कि क्या आप लोग मौजूदा सरकार को बदलना चाहते हो? और अगर बदलना चाहते हो तो अपने दोनों हाथ उठा कर कहो कि बदलना चाहते हो। जहां मौजूदा सरकार को बदलोगे वहीं हमारे ऊपर विश्वास करोगे या नहीं? 

इस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने अपने दोनों हाथ उठा कर उनकी बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी पर विश्वास करने का कारण भी है। चौ. देवीलाल ने लोगों से जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया। उन्होंने बुढ़ापा सम्मान पेंशन लागू की। एक समय ऐसा था जब किसान पर कर्जा था। गरीब आदमी कर्जे से दुखी था। छोटा दुकानदार भी परेशान था। 

चौ. देवी लाल ने 1987 में किसानों और छोटे व्यापारियों के 10 हजार रूपए तक के कर्जे माफ किए थे तब जाकर के लोग दोबारा उभरे थे। उन्होंने गरीब की बेटी की शादी में कोई कठिनाई न आए उसके लिए 51 सौ रूपए कन्यादान के रूप में सरकार की तरफ से दिए थे। इनेलो पार्टी उन्हीं की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि लोग मुझे जुबान का धनी मानते हैं, मैं जो वादे आपसे कर रहा हूं वो सौ प्रतिशत पूरा करूंगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD