Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत मान सरकार हर बाढ़ पीड़ित को पर्याप्त मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है : अनमोल गगन मान

कैबिनेट मंत्री ने टांडा करोरा और मियांपुर चंगर के बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिया मुआवजा

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर/खरड़/नया गांव , 06 Aug 2023

Last updated on: Aug 06, 2023, 00:00 IST

पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को उचित मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है, जो 15 अगस्त तक पूरी हो जाएगी।यह खुलासा पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, श्रम और निवेश मंत्री अनमोल गगन मान ने आज खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गावों टांडा करोरा व मियांपुर चंगर में बाढ़ की भेट चढ़े निंबा सिंह व चरणजीत सिंह के परिजनों को सरकार की तरफ से चार - चार लाख रूपये के मुआवजे का चेक सौंपते हुए और उनके परिजनों प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए किया। 

उन्होंने कहा कि अमूल्य जिंदगी को पैसों से वापस नहीं लौटाया जा सकता, लेकिन सरकार ने इन परिवारों के दर्द को समझते हुए व उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनके दर्द में शरीक होते हुए उन्हें यह मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के दौरान खरड़ विधानसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश से आने वाली मौसमी नदियों/नालों के पानी से प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के नुकसान का आकलन विशेष गिरदावरी में दर्ज करने की हिदायत की है ताकि लोगों के नुकसान की कुछ हद तक सरकार द्वारा भरपाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने मानवीय जीवन के नुकसान के साथ-साथ पशुधन और फसलों के नुकसान के लिए भी मुआवजा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि प्रत्येक पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने प्रयास किए होते तो पंजाब में बाढ़ की इस प्राकृतिक आपदा से बचा जा सकता था, लेकिन अब भगवंत मान सरकार भविष्य की रणनीति बनाकर लोगों को दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करने देगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाढ़ का एक कारण नदियों/नालों के प्राकृतिक प्रवाह में निर्माण के कारण होने वाली रुकावट है, जिसके लिए उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की तीनों नगर परिषदों से रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों द्वारा बाढ़ के कारण बहे/टूटे हुए पुलों एवं सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग का आश्वासन देते हुए कहा कि जहां-जहां अस्थायी मरम्मत कर यातायात बहाल किया जा सकता था, वहां-वहां ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि शेष स्थानों पर स्थाई व्यवस्था के तौर पर पांच पुलियों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 11 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है तथा आने - जाने की कठिनाइयों को दूर करने के लिए उन्होंने ड्रेनेज एवं लोक निर्माण विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि जितनी जल्दी हो सके लोगों को सुविधा मिल सके।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD