Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाबी संस्कृति के प्रसार के लिए गुरुमुखी, गुरबानी और गतके को बढ़ावा दें : हरजीत सिंह ग्रेवाल

8वें विश्व पंजाबी सम्मेलन में संस्कृति के संरक्षण के लिए ग्रेवाल ने की "3जी" की वकालत

Gatka, Harjeet Singh Grewal, Punjabi Cultural Council, 8th World Punjabi Conference
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Aug 2023

Last updated on: Aug 04, 2023, 00:00 IST

वैश्वीकरण और आधुनिकता के युग में आ रही चुनौतियों के बीच पंजाबी कल्चरल कौंसिल के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल ने पंजाब की समृद्ध प्राचीन विरासत के मुख्य स्तंभों के रूप में तीन "गग्गा" (3जी), यानी गुरमुखी, गुरबानी और गतका, को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां मूल पंजाबी विरासत से जुड़ी रहें।

उन्होंने यह अवधारणा ब्रैम्पटन, टोरंटो में आयोजित 8वें विश्व पंजाबी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रस्तुत की। अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति में राज्य पुरस्कार विजेता ग्रेवाल ने वर्तमान युग में वैश्विक पंजाबी समुदाय के लिए एकता, अद्वितीय पहचान और समृद्ध विरासत के एक स्थायी और गौरवशाली प्रतीक के रूप में गुरुमुखी के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक भूमिका के अलावा, गुरमुखी ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुरबानी, गुरसिखी, साहित्य, कविता, ज्ञान और बौद्धिकता के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल के अध्यक्ष और वर्ल्ड गतका फेडरेशन के अध्यक्ष ग्रेवाल ने सिख युद्ध कला की समृद्ध विरासत के बारे में बात करते हुए ग्रेवाल ने कहा कि गतका का बड़ा ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि यह पंजाबियों की बहादुरी, साहस और दिलेरी की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। 

उन्होंने कहा कि लगभग 600 साल पुराना यह मार्शल आर्ट पंजाबी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है जो दुनिया भर में समुदाय की महान, पवित्र और अदम्य भावना का प्रतीक है। अपने संबोधन में गतका प्रमोटर ग्रेवाल ने वैश्वीकरण की चुनौतियों और युवा पीढ़ी के बीच पंजाबी भाषा, सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं के हो रहे नुकसान को देखते हुए तीन मुख्य स्तंभों (गुरमुखी, गुरबानी और गतके) को संरक्षित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी और उन्नति के इस युग में, समुदाय की जड़ों को दृढ़ बनाए रखने, गुरसिखी, पंजाबी और पंजाबियत की पहचान को सदैव विद्यमान रखने के लिए मातृभाषा और विरासत का प्रचार-पसार करना बहुत महत्वपूर्ण है। तीन "गग्गा" को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए, इस सिख बौद्धिक अधिकारी ने कहा कि पंजाबी सांस्कृति में गुरुमुखी, गुरबानी और गतका का अटूट संबंध है। 

इन अमूल्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक खजानों को अपनाना न केवल हमारी विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना है, बल्कि दुनिया भर के पंजाबियों के बीच अपनेपन और गर्व की भावना को बढ़ाना भी है। पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी संस्कृति के बुनियादी सिद्धांतों को मजबूत करना और लोगों में साहस, बहादुरी, दृढ़ता और दूसरों के प्रति सम्मान जैसे मूल्य पैदा करना विरासती मार्शल आर्ट में निहित हैं।

ग्रेवाल ने प्रवासी समुदाय से सामूहिक रूप से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि ये विरासत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्तंभ फलते-फूलते रहें और भावी पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहें। उन्होंने इस सम्मेलन के माध्यम से बौद्धिक आदान-प्रदान, शैक्षिक पहल, सांस्कृतिक गतिविधियों और गतका के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करने के लिए ज्ञान सिंह कंग, कमलजीत सिंह लाली, प्रो. जागीर सिंह काहलों, चमकौर सिंह माछीके और इरविंदर सिंह अहलूवालिया आदि आयोजकों की सराहना की।

 

Tags: Gatka , Harjeet Singh Grewal , Punjabi Cultural Council , 8th World Punjabi Conference

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD