Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

सिर्फ ब्यूटी नहीं , कॉन्फिडेंस व इंटेलिजेंस लेवल परखा जाता है ब्यूटी कॉन्टेस्ट में -रूही मरजारा

मिसेज इंडिया इंक की फाउंडर मोहिनी शर्मा मिसेज श्रीलंका की बनी पहली भारतीय जज

Fashion, Miss Universe, Miss World, Miss India, Roohi Marzara, Mohini Sharma, Style Diva, Exuberant, National Institute of Fashion Technology, NIFT, The Algorithm of Fashion, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Aug 2023

Last updated on: Aug 02, 2023, 00:00 IST

मिस यूनिवर्स , मिस वर्ल्ड , मिस इंडिया ये खिताब हर कोई पाना चाहता है। इसे पाना एक सपने जैसा है, जिसे पूरा करने के लिए काफी मेहनत करने की जरूरत है। भारत ने तीन बार ये खिताब अपने नाम किया है। 

आखिर इन ख़िताबो को हासिल कैसे किया जा सकता है, यह सवाल भारत की हर युवती को सताता रहता है , यह कहना है मिसेज इंडिया इंक की फाउंडर मोहिनी शर्मा व मिसेज इंडिया इनकी सीजन 4 की टॉप फाइनलिस्ट रूही मरजारा का ।

रूही की असाधारण उपलब्धियों में मिसेज़ स्टाईल दिवा 2023 और मिसेज़ इंडिया इंक में मिसेज़ एग्ज़ुबरैंट के खिताबों के साथ चौथी रनर अप की पोज़िशन शामिल है। टॉप 25 फाईनलिस्ट्स में उनके सफर ने फैशन और उद्यमिता की दुनिया में एक अनुकरणीय व्यक्ति के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी (एनआईएफटी), मुंबई की एलुमनी, रूही मरजारा की डिज़ाईन और क्रिएटिविटी की लगन ने रूही की दूरदर्शिता और महत्वाकांक्षा ने उनके सफल क्लोदिंग लेबल ‘द एलगोरिद्म ऑफ फैशन’ के लॉन्च में मदद की, जो अपने इनोवेटिव और स्टाईलिश डिज़ाईंस के लिए बहुत लोकप्रिय हो गया। इसके अलावा उन्होंने एक ईवेंट कंपनी, ‘द यलो ट्री एग्ज़िबिशन’ की भी स्थापना की, जो फैशन, आर्ट और लाईफस्टाईल में लेटेस्ट ट्रेंड्स का प्रदर्शन करती है।

अपनी व्यवसायिक उपलब्धियों के अलावा, रूही एक सफल बिज़नेसमैन, अभी मरजारा की एक कर्तव्यपरायण पत्नी और अपनी दो वर्ष की बेटी, इलाया मरज़ारा की स्नेहशील माँ भी हैं। मिसेज़ इंडिया इंक में अपनी उपलब्धियों के बारे में रूही मरजारा ने कहा, ‘‘मिसेज़ इंडिया इंक में भाग लेना एक यादगार अनुभव था। 

टॉप 25 में प्रतिभाशाली महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करना और मिसेज़ स्टाईल दिवा 2033 एवं मिसेज़ एग्ज़ुबरैंट की उपाधियाँ जीतना गर्व की बात है। मैं इस मंच का उपयोग महिलाओं को सशक्त बनाने, फैशन को कला के रूप में प्रोत्साहित करने, और लोगों को अपनी महत्वकांक्षाओं की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए करना चाहती हूँ।’’

एक रोल मॉडल के रूप में वो अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में पूरा संतुलन बनाकर काम करती हैं, और अनेकों लोगों को अपने सपनों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मिसेज़ इंडिया इंक की फाउंडर एवं चेयरमैन, मोहिनी शर्मा ने कहा, “मिसेज़ इंडिया इंक ने काफ़ी लंबा सफर तय किया है और हमारा मानना है कि सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत एवं विश्व के हर कोने से प्रतिभागी आने चाहिए। रूही इसका एक बड़ा उदाहरण हैं।

 

Tags: Fashion , Miss Universe , Miss World , Miss India , Roohi Marzara , Mohini Sharma , Style Diva , Exuberant , National Institute of Fashion Technology , NIFT , The Algorithm of Fashion , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD