Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आगामी जनवरी में क्रियाशील होगा जल शक्ति विभाग का धर्मपुर मंडल : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vinod Sultanpuri, Ram Kumar Chaudhary, Sanjay Awasthi, K.L. Thakur, Sudarshan Bablu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

परवाणू , 02 Aug 2023

Last updated on: Aug 02, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप धर्मपुर में आवश्यक पदों के सृजन के उपरांत जल शक्ति विभाग का मण्डल प्रथम जनवरी, 2024 से क्रियाशील कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गत देर सायं परवाणू में 18.50 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल मण्डी परवाणू के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण, सम्पर्क सड़क एवं पार्किंग का लोकार्पण करने के उपरांत विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन परवाणू की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये, गुरूद्वारा साहिब श्री सिंह सभा परवाणू की ओर से 1,51,000 रुपये तथा परवाणू विकास मंच की ओर से 50 हजार रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित मानवता को राहत पहुंचाने के लिए दी जा रही धनराशि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार के लिए सत्ता, सेवा एवं आम आदमी के जीवन को सरल बनाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार आम और खास के मध्य का अंतर समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर सड़कें, घर-द्वार के समीप गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षों में राज्य के लोगों को यह सब सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चार वर्षों में हिमाचल का विकास सभी के लिए आदर्श बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कृतसंकल्प है। वर्तमान आपदा के कारण राज्य को बहुत अधिक क्षति हुई है। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में हुए व्यापक नुकसान के दृष्टिगत उदार आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और राज्य की भौलोगिक परिस्थितियों के अनुरूप सड़क एवं सुरंग निर्माण में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में प्रदेश सरकार ने पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को समयबद्ध राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आपदा के समय में भी केवल राजनीति कर रहा है और विधानसभा सत्र में विपक्ष के हर प्रश्न का समुचित उत्तर दिया जाएगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ हिमाचल का प्रवेश द्वार भी है। कसौली विधानसभा क्षेत्र का योजनागत विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलेगी जो समग्र शिक्षा के केन्द्र बनेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही पारदर्शी प्रणाली वाला चयन बोर्ड स्थापित किया जाएगा। यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि इस चयन बोर्ड के माध्यम से युवाओं का चयन केवल मेरिट के आधार पर हो। उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार सही उम्मीदवार को उचित रोजगार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भंग किए गए हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड में सामने आए भ्रष्टाचार की नियमानुसार जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि परवाणू में टर्मिनल मण्डी के विस्तार से प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले सेब विक्रेताओं को लाभ होगा।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में किसानों-बागवानों की सुविधा के लिए मण्डियों एवं उप-मण्डियों में सुविधाओं को स्तरोन्नत कर रही है। उन्होंने परवाणू में भव्य टर्मिनल मण्डी के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न मांगे प्रस्तुत कीं।

मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी रितेश कपरेट, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, पार्षदगण, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, नगर परिषद नालागढ़ अलका वर्मा, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, ए.पी.एम.सी. सोलन के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, इंटक हिमाचल के अध्यक्ष हरदीप बावा, कांग्रेस समिति कसौली के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, बागवान, आढ़ती, स्थानीय निवासी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vinod Sultanpuri , Ram Kumar Chaudhary , Sanjay Awasthi , K.L. Thakur , Sudarshan Bablu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD