Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को जिला पानीपत के हलका पानीपत ग्रामीण के गांव सिवाह से शुरू हुई और विकास नगर होते हुए तहसील कैम्प पहुंची

अभय सिंह चौटाला ने लोगों से पूछा कि क्या आप प्रदेश में परिवर्तन करना चाहते हो? तो सभा में मौजूद सभी लोगों ने अपने दोनों हाथ उठाकर परिवर्तन करने का समर्थन किया

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 31 Jul 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 149वें दिन जिला पानीपत के हलका पानीपत ग्रामीण के गांव सिवाह से शुरू हुई और गांव डिमाणा, बुडशाम, हडताडी होते हुए डाहर पहुंची। डाहर गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ अभय सिंह चौटाला की पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

डाहर गांव में अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप प्रदेश में परिवर्तन करना चाहते हो? तो सभा में मौजूद सभी लोगों ने अपने दोनों हाथ उठाकर परिवर्तन करने का समर्थन किया। 

उन्होंने सभा में मौजूद सभी लोगों से पूछा कि जब से भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार बनी है तब से क्या आपके गांव में कोई ऐसा काम किया है जिससे पूरे गांव का छोड़ो किसी एक व्यक्ति का भला हुआ हो? इस पर सभी ने एक सुर में कहा कि ऐसा कोई काम नहीं हुआ। 

अभय ने कहा कि वे 148 दिनों की पदयात्रा में 15 सौ से अधिक गांवों के लाखों लोगों से रू-ब-रू हुए हैं और उनके साथ विचारों को सांझा किया है लेकिन अब तक उन्हें एक भी बंदा ऐसा नहीं मिला है जो मौजूदा भाजपा गठबंधन सरकार से खुश हो। सभी गांवों में मूलभूत सुविधाओं का टोटा मिला, सडक़ें पूरी तरह से टूटी हुई हैं, पीने के पानी का कोई प्रबंध नहीं है, अस्पतालों में डाक्टर नहीं है, स्कूलों में मास्टर नहीं है। 

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह थी कि मुख्यमंत्री के गांव में ही बुरा हाल था और लोग मुख्यमंत्री को जमकर कोस रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता में रहते लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती तो फिर उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चौ. देवीलाल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है जिसके कारण प्रदेश का किसान, कमेरा, कर्मचारी, युवा इनेलो के पक्ष में लामबंद हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि 2024 में शत प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी और सबसे पहले लोगों की मूलभूत जरूरियात को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई घोषणाएं की जो इनेलो की सरकार बनने पर प्रमुखता से पूरी करेंगे। 

इसके बाद अभय चौटाला ने पानीपत शहर में बार एसोसिएशन में वकीलों द्वारा आयोजित प्रोग्राम में शिरकत की।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD