Tuesday, 07 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

परिवर्तन पदयात्रा से भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है: अभय सिंह चौटाला

''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार रविवार को जिला पानीपत के हलका समालखा के गॉव धनसौली से शुरू हुई और बबैल, राजाखेड़ी, उग्राखेड़ी, रिसालु और नांगल खेड़ी होते हुए पानीपत ग्रामीण हलका के गांव सिवाह पहुंची

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 30 Jul 2023

''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार रविवार को 148वें दिन जिला पानीपत के हलका समालखा के गॉव धनसौली से शुरू हुई और बबैल, राजाखेड़ी, उग्राखेड़ी, रिसालु और नांगल खेड़ी होते हुए पानीपत ग्रामीण हलका के गांव सिवाह पहुंची। लोगों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ अभय सिंह चौटाला की पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। 

अभय सिंह चौटाला ने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।अपने संबोधन में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे प्रदेश का बजट 1 लाख 85 हजार करोड़ रूपए का है। 

अगर ये सारा पैसा इस प्रदेश पर खर्च हो जाए तो देश का सबसे बढिय़ा प्रदेश बन सकता है। लेकिन ये सरकार में बैठे लोग पैसा खर्च करने के बजाय केवल कागजों में दिखाते हैं और खा जाते हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक करीब 2900 कि.मी. पैदल यात्रा कर चुके हैं और इस दौरान करीब साढे चौदह सौ गावों और अब पानीपत सौलहवां जिला है। 

सभी गावों और शहरों के बहुत ही बुरे हालात हैं। गांव के जोहड़ गंदगी से भरे पड़े हैं जिसके कारण पूरे गांव में बदबु फैली हुई है। गांव के सौंद्रीयकरण के नाम पर करोड़ों रूपए लूट लिए गए हैं। गावों में पीने का पानी नहीं है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं। 

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक गांव में 12 साल की लड़की मुझे मिली और बोली ताऊ जी हमारे गांव में 8वीं तक का स्कूल है उसमें मास्टर भिजवाओ। उस लड़की की यह बात सुन कर बहुत पीड़ा हुई। अब हमने ठान लिया है कि इनेलो की सरकार बनते ही गांवों की जो मूलभूत जरूरियात हैं उसे प्रमुखता से पूरी करेंगे।

अपने संबोधन में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा से गांव के गांव अन्य दलों को छोड़ कर इनेलो मे तबदील हो रहे हैं जिससे भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है। भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं तभी भाजपा भूपेंद्र हुड्डा को बचा रही है नहीं तो जो हमने 400 पेज की जो चार्जशीट भाजपा सरकार को दी थी अगर उस पर कार्रवाई करती तो हुड्डा जेल में होते। 

जहां भाजपा गठबंधन सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, लूट, भ्रष्टाचार, घोटालों और लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी वहीं लोगों को दिखाई दे रहा है कि कांगे्रस में भारी गुटबाजी है और सारे ही गुट सड़को पर लड़ रहे हैं। अब लोगों ने अपना मन बना लिया है कि सिर्फ इनेलो की सरकार आने पर ही गरीब और कमेरों का राज बनेगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD